होम/national/delhi-police-on-case-filing-against-cjp-abhijeet-dipke-sourav-das

दिपके एंड कंपनी से पुलिसकर्मियों के खून के एक-एक कतरे का हिसाब लेंगे, दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड ACP की CJP को चेतावनी

दिपके एंड कंपनी से पुलिसकर्मियों के खून के एक-एक कतरे का हिसाब लेंगे, दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड ACP की CJP को चेतावनी
राष्ट्रीय
01 Aug 2026, 01:48 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

केंद्र सरकार भले ही छात्र प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर लगाई गई FIR को वापस ले रही है और केस दर्ज कराने वालों से भी वापसी की अपील कर रही। यहां तक कि पीएम मोदी ने भी बच्चों को माफ कर दिया है लेकिन दिल्ली पुलिस किसी भी कीमत पर प्रदर्शन में हुड़दंग मचाने वालों और CJP को माफ करने के मूड में नहीं है। दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड ACP वेद भूषण ने अभिजीत दिपके की पार्टी को सख्त लहजे में चेतावनी दे दी है अब या तो बोस्टन चले जाएं तभी बच पाएंगे यहां तो पुलिस के खून के एक-एक कतरे का हिसाब सुप्रीम कोर्ट में घसीट कर लिया जाएगा।

'प्रदर्शन के सारे नियम तोड़े CJP ने'

वेद भूषण ने कहा कि भले ही सरकार मामले वापस ले लेकिन हमारे पास इंडिविजुअल कैपेसिटी के अधिकार के तहत इनके खिलाफ मुकदमा प्राइवेटली दर्ज करा सकते हैं। हमारे पास तो अभिजीत दिपके के धरने के लिए मांगी गई परमिशन की कॉपी भी है, जिसमें उन्होंने ये कहा है कि प्रदर्शन का कोई भी नियम टूटेगा तो वो और उनके साथी जिम्मेदार होंगे। अब इन सबका जवाब उन्हें देना होगा।

CJP पर जुर्माना लगाकर एक करोड़ का दें मुआवजा

वेद भूषण ने आगे कहा कि छात्रों के हमले में जो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं ,उन्हें एक करोड़ का मुआवजा इन पर जुर्माना लगाकर देने की मांग वो करेंगे।

बता दें कि दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों के परिवार ने बीते दिनों प्रेस कांफ्रेंस की थी और उनके साथ हुई घटनाओं के बातें सार्वजनिक की थीं। पुलिस का कहना है वो हुड़दंगियों को सजा दिलाकर ही रहेंगे।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के माफी देने वाले वीडियो से पहले या बाद में आई गाली देने वाली रुचिका की माफी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.