होम/national/dk-shivakumar-taking-oath-as-karnataka-cm-siddaramaiah

डीके शिवकुमार ने ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जनता को किया दंडवत प्रणाम

डीके शिवकुमार ने ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जनता को किया दंडवत प्रणाम
राष्ट्रीय
03 Jun 2026, 06:00 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

D.K. Shivakumar: कर्नाटक में आज डीके शिवकुमार के रुप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बुधवार को उन्होंने 34वें CM पद की शपथ ली है। इनके साथ ही जी. परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण से ठीक पहले उन्होंने दंडवत होकर कर्नाटक की जनता को प्रणाम किया और आभार जताया। समारोह में आने से पहले उन्होंने अपनी मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए।

सोनिया गांधी ने दी शुभकामनाएं

डीके शिवकुमार के साथ ही 13 मंत्रियों ने शपथ ली। जिनमें केजे जॉर्ज, के एच मुनियप्पा, सतीश जारकीहोली जैसे नाम शामिल हैं। सोनिया गांधी ने शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी को साथ लेकर चलें। मुझे यकीन है कि आप सफलता पूर्वक कर्नाटक का नेतृत्व करेंगे।

सिद्धरमैया ने भी किया जनता का अभिवादन

दूसरी तरफ सिद्धारमैया ने शपथ ग्रहण के बाद जनता के सामने झुककर अभिवादन किया। गौरतलब है कि ढाई साल पहले सिद्धरमैया मुख्यमंत्री बने थे और अब ढाई साल बाद सत्ता का हस्तांतरण डीके शिवकुमार के हाथ में कर दिया गया। सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। ताकि दोनों नेता बैलेंस रह सकें।

ये भी पढ़ें- खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग, पहले दिया बयान अब खुद ही मुकरे


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.