Gold Silver Rate: एक हफ्ते की गिरावट के अचानक सोने में बड़ी उछाल, चांदी स्थिर, जानिए क्या हैं अब ताजा भाव

Gold Silver Rate: एक हफ्ते की गिरावट के बाद 13 जून को सोने के भावों में बड़ी उछाल आई है। वहीं चांदी स्थिर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और निवेशकों की खरीदारी के चलते सोने के दाम ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। भारत के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,100 से 1,48,580 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,36,200 से 1,37,240 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच ट्रेड कर रहा है।
राजस्थान और जयपुर में आज का सोने-चांदी का भाव
13 जून को राजस्थान की राजधानी जयपुर में सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1,44,100 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना 1,37,240 प्रति 10 ग्राम पर रुका है। जयपुर में चांदी के दाम भी स्थिरता के साथ ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। चांदी दो दिन से बिना किसी बदलाव के 2,60,000 से 2,60,100 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले चांदी में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
जानकारों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, डॉलर की चाल और केंद्रीय बैंकों की नीतियों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- महेश जोशी को हाईकोर्ट ने न्यायिक राहत से किया इनकार, बेटे की याचिका खारिज
इस लिंक को शेयर करें

