Gold Silver Rate: 30 जून को सस्ता हुआ सोना-चांदी, राजस्थान में क्या है भाव, खरीदारी से पहले जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: जून के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 जून 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। लोगों को खरीददारी के लिए ये सुनहरा मौका है क्योंकि पहले इनकी कीमतों में बेतहाशा उछाल के बाद मध्यम वर्गीय परिवारों ने इन धातुओं की खरीद कम कर दी थी।
आज का भाव
भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना 1,40,000 से 1,43,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना लगभग 1,30,000 से 1,33,500 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का कारोबार भी 2.30 लाख से 2.44 लाख प्रति किलोग्राम चल रहा है।
राजस्थान में क्या है भाव
जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,42,070 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,30,240 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,39,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 आरोपियों को जेल, जज ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
इस लिंक को शेयर करें

