होम/national/ram-mandir-donation-theft-8-accused-14-day-judicial-custody

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 आरोपियों को जेल, जज ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सभी 8 आरोपियों को जेल, जज ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
राष्ट्रीय
29 Jun 2026, 04:23 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इन आठों आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट के जज रजत वर्मा ने सभी आरोपियों का पक्ष सुना और फिर SIT की दलीलें। जिसके बाद कोर्ट ने इनकी ज्यूडिशल कस्टडी डिमांड को मंजूर कर लिया. अब अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।

वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से किया मना

राम मंदिर का चढ़ावा चोरी का मामला लोगों की आस्था से सीधे खिलवाड़ था। इसी का नतीजा था कि वकीलों ने भी आरोपियों का केस लड़ने से साफ मना कर दिया। फैजाबाद बार एसोसिएशन ने बैठक कर इस बात का फैसला लिया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन ने ये फैसला लिया है कि फैजाबाद, अयोध्या का कोई भी वकील इन आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा और अगर किसी वकील ने इनकी पैरवी करने को वकालतनामा दाखिल किया तो प्रति आरोपी 5 लाख रुपए की सहयोग राशि संघ के पास जमा करानी होगी। अगर किसी बाहरी वकील ने आरोपियों का केस लड़ने को कहा तो पूरा एसोसिएशन इसका विरोध करेगा।

आरोपियों के खिलाफ केस मजबूत करने पर जुटा एसोसिएशन

कालिका मिश्रा ने ये भी कहा कि अधिवक्ता संघ इस बात की भी जांच करेगा जो वकील आरोपियों का केस लड़ने को कह रहा है वो कहीं श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट या VHP या किसी विशेष संगठन से जुड़ा तो नहीं है। इसके अलावा इस केस को आरोपियों के खिलाफ और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए एसोसिएशन की तरफ से पैनल बनाया गया है जिसमें और 12 और लोगों को शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- विहिप का चढ़ावा चोरी मामले में सख्त रुख, दबाव में हुआ चंपत राय का इस्तीफा! खुद देंगे अब हर सवाल का जवाब?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.