Gold Silver Rate: 6 जुलाई को सोने-चांदी के दामों में हल्की गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate: आज यानी 6 जुलाई को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और डॉलर की मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।
गुडरिटर्न्स की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,770 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट का भाव 1,34,550 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।
राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का रेट
जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 110 रुपए गिरकर 1,46,770 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 100 रुपए गिरकर 1,34,550 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 5000 रुपए कम होकर 2,45,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
मेट्रो सिटीज़ में भी एक जैसे दाम
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत ज्यादातर बड़े शहरों में सोने के दाम लगभग समान स्तर पर बने हुए हैं। हालांकि स्थानीय टैक्स, ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के चलते फाइनल प्राइज़ में थोड़ा अंतर हो सकता है।
ये भी पढ़ें- आज से 10 जुलाई तक जयपुर समेत 6 संभागों में अति भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले में हाल
इस लिंक को शेयर करें

