होम/rajasthan/rajasthan-weather-update-heavy-rain-alert-in-6-division-inluding-jaipur

Rajasthan Weather: आज से 10 जुलाई तक जयपुर समेत 6 संभागों में अति भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले में हाल

Rajasthan Weather: आज से 10 जुलाई तक जयपुर समेत 6 संभागों में अति भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले में हाल
राजस्थान
06 Jul 2026, 10:02 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

राजस्थान में मानसून भले देरी से आया लेकिन अब वो अपने पूरे शिखर पर है। राजधानी जयपुर में बीते दिन शाम को घने बादल छाए, उमस बढ़ती चली गई लोगों ने बारिश का इंतजार किया लेकिन देर रात तक बिजली कड़कने के अलावा कुछ नहीं हुआ। फिर रात 2 बजे के बाद जयपुर में झमाझम बारिश और 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी चली। तूफानी बारिश ने पूरे जयपुर को सराबोर कर दिया। सुबह तक जयपुर के कई हिस्सों में फिर रुक-रुक कर बारिश होती रही। अब मौसम विभाग ने आज फिर अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने 6 से 10 जुलाई के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही जोधपुर, बीकानेर संभाग के में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है और 7-8 जुलाई को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं ताजा अपडेट के मुताबिक आज मौसम विभाग, जयपुर केंद्र ने नागौर, डीडवाना-कुचामन, सीकर, जयपुर, अजमेर और टोंक जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ बिजली चमक सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा झुंझुनूं, चूरू,भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बारिश से तापमान में कमी लेकिन उमस उतनी ही

बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों का तापमान में कमी आई है। लेकिन उमस कम नहीं हो रही है जिससे गर्मी से लोग बेहाल है। बीते दिन 5 जुलाई को प्रदेश का सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा। यहां का तापमान 42.9°C दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सिरोही का रहा। यहां पर 21.3°C टेम्प्रेचर दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में मुख्य आरोपी फिरोज गाजियाबाद से गिरफ्तार


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.