Gold Silver Rate: क्या है 8 जून को सोना-चांदी का भाव, राजस्थान में क्या चल रहा रेट

Gold Silver Price Today: देशभर के सर्राफा बाजार में 8 जून को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में कमजोरी और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में करीब 1,600 से 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखी गई, जबकि चांदी के भाव में 6,000 रुपये से ज्यादा की कमी दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
देश भर में ये है सोने-चांदी का रेट
देशभर के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोना 1.40 से 1.43 लाख रुपए प्रति किलो के बीच कारोबार कर रहा है और 24 कैरेट सोना 1.53 से 1.56 लाख रुपए प्रति किलो के बीच ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी भी 2.66 से 2.69 लाख रुपए पर ट्रेड कर रही है।
जयपुर में क्या चल रहा भाव
जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,55,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,40,140 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है।इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,64,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में आई गिरावट के बाद शादी-विवाह और निवेश के लिए खरीदारी बढ़ सकती है। हालांकि निवेशकों को वैश्विक संकेतों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
ये भी पढ़ें- 8 से 10 जून तक पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी इलाकों में हीटवेव
इस लिंक को शेयर करें

