Rajasthan Weather Update: 8 से 10 जून तक पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी इलाकों में हीटवेव

Rajasthan Weather Update: 6 जून को आँधी बारिश के बाद राजस्थान में बीता दिन कड़ी धूप और गर्मी में निकला लेकिन अब मौसम विभाग ने आने वाले 2 से 3 दिनों के लिए फिर से आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 8 से 10 जून तक के लिए मौसम विभाग ने ये संभावना जताई है।
कहीं भी हीटवेव नहीं
बीते दिन राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और पश्चमी भाग में 1-2 स्थानों पर मेघगर्जन, कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं पूरे राज्य में कहीं भी हीटवेव दर्ज नहीं की गई।
इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
जयपुर मौसम विभाग ने 8 जून को बूंदी, बारां, कोटा और झालावाड़ में हल्की आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, भरतपुर तथा दौसा जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम – मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें- 'साजिश के कारण नहीं बन पाया कांग्रेस का अध्यक्ष...', पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले- 'लोगों में गलत धारणा'
पश्चिमी राजस्थान में फिर हीटवेव की शुरुआत
वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों जैसे बीकानेर और हनुमानगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा। जिससे तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और फिर से हीटवेव शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़ें- इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के पति ने दर्ज कराई FIR, ट्रोलिंग से परेशान होकर 4 दिन पहले खाया था जहरीला पदार्थ
इस लिंक को शेयर करें

