Gold Silver Rate: सोने-चांदी में गिरावट, शुरु कर दें खरीरदारी, जानें क्या है आज का भाव?

13 जुलाई 2026 को भारतीय सर्राफा और वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला, जहां सोना और चांदी दोनों कमजोर रुख के साथ कारोबार करते नजर आए। गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना 1,31,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव?
प्रदेश की राजधानी जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1420 रुपए गिरकर 1,43,060 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 1300 रुपए गिरकर 1,31,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।
क्यों आई गिरावट?
जानकारों के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे वैश्विक महंगाई बढ़ने और ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने की आशंका मजबूत हुई है। ऐसे में ऊंची ब्याज दरों के माहौल में सोने जैसी बिना ब्याज वाले एसेट्स की मांग पर दबाव पड़ता है, जिससे कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें- बीजेपी मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे परिवार को पुलिस ने जबरन उठाया, मां बोलीं- 'अब भरोसा नहीं, न्याय चाहिए'
इस लिंक को शेयर करें

