होम/national/gold-silver-rate-today-16-june-in-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver Price Today: फिर उछला सोना-चांदी का भाव, जयपुर समेत देशभर में क्या है रेट?

Gold Silver Price Today: फिर उछला सोना-चांदी का भाव, जयपुर समेत देशभर में क्या है रेट?
राष्ट्रीय
16 Jun 2026, 09:56 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Gold Silver Rate Today, 16 June 2026: 16 जून 2026 को देशभर में सोने के भाव फिर ऊंचे स्तर पर जा पहुंचा है। जबकि चांदी की कीमतों में भी मजबूती आई है। बुलियन बाजार के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना कई प्रमुख शहरों में लगभग 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 1.39 लाख से 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रहे।

इसके अलावा चांदी का भाव देशभर में लगभग 2,53,000 से 2,58,000 रुपए प्रति किलो के बीच चल रहा है।

राजस्थान में क्या है भाव

प्रदेश की राजधानी जयपुर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1,51,680 रुपए से 1,52,760 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 1,39,000 रुपए से 1,40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया।

वहीं जयपुर में चांदी का भाव लगभग 2.52 लाख रुपए से 2.65 रुपए लाख प्रति किलो के बीच दर्ज किया गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आयात प्रतिबंधों और सीमित आपूर्ति के कारण चांदी में मजबूती बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें- जयपुर में अभिजीत दीपके को युवाओं ने थप्पड़ मारे, पुलिस ने कई छात्रों को डिटेन किया, प्रदर्शनकारियों के फोन चोरी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.