होम/rajasthan/abhijeet-dipke-slapped-during-jaipur-protest-several-students-detained-by-police

जयपुर में अभिजीत दीपके को युवाओं ने थप्पड़ मारे, पुलिस ने कई छात्रों को डिटेन किया, प्रदर्शनकारियों के फोन चोरी

जयपुर में अभिजीत दीपके को युवाओं ने थप्पड़ मारे, पुलिस ने कई छात्रों को डिटेन किया, प्रदर्शनकारियों के फोन चोरी
राजस्थान
15 Jun 2026, 05:27 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Abhijeet Dipke Jaipur Protest: जयपुर में काॅकरोच जनता पार्टी की ओर से शिक्ष मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और अन्य मांगों को लेकर शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को कुछ युवकों ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पार्टी के समर्थकों ने थप्पड़ मारने वाले युवकों के साथ मारपीट भी की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि अभिजीत दीपके नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उनके समर्थन में काफी युवा भी पहुंचे थे। इस दौरान कुछ युवा अभिजीत को कंधे पर उठाकर ला रहे थे। तभी दो-तीन युवकों ने अभिजीत पर थप्पड़ बरसा दिए। इस दौरान हंगामा करने वाले कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। धरनास्थल से भी कई प्रदर्शनकारियों के फोन चोरी हो गए। इसके बाद मंच से सभी प्रदर्शनकारियों को अपने फोन सुरक्षित रखने के लिए कहा गया।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

काॅकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कुछ युवा अपने हाथों में पेपर लीक बंद करो और मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है, जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन करने पहुंचे युवाओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर नारेबाजी की। इसके अलावा कुछ युवाओं ने शहीद स्मारक के गेट पर काॅकरोच का स्कैच बनाया। प्रदर्शन में कुल मिलाकर 500 युवाओं की भीड़ थी। भीड़ में कई युवा ऐसे थे जिन्हें इस प्रदर्शन के बारे में जानकारी नहीं थी। वे केवल इस भीड़तंत्र का हिस्सा बनने आए थे।

ये भी पढ़ेंः इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में राजेंद्र गुढ़ा का पैदल मार्च, तबीयत बिगड़ी तो सड़क पर लेटे, बोले- 'नाम बदला तो इनका नाम बदल देंगे'

ये भी पढ़ेंः 'राजस्थान और जोधपुर में पेयजल की दुर्दशा के लिए अशोक गहलोत जिम्मेदार', केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पूर्व सीएम पर बड़ा हमला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.