होम/national/gold-silver-rate-today-on-23-june-in-india-rajasthan-jaipur

Gold silver price Today: 23 जून को फिसला सोना, चांदी भी पड़ी फीकी, जानिए आज के ताजा भाव

Gold silver price Today: 23 जून को फिसला सोना, चांदी भी पड़ी फीकी, जानिए आज के ताजा भाव
राष्ट्रीय
23 Jun 2026, 01:14 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Gold Silver Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और घरेलू वायदा बाजार के दबाव के बीच सोने की कीमतों में नरमी रही, जबकि चांदी में ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज चांदी 7,000 रुपये से ज्यादा गिर गए। देश भर के प्रमुख शहरों में चांदी 2,45,000 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई है। वहीं सोना भी 2000 रुपए से ज्यादा गिरा है।

भारत में 24 कैरेट सोना 1,46,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना 1,33,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। यही वजह है कि सर्राफा बाजार में चांदी-सोना खरीदने वालों और निवेशकों की नजर आज सबसे ज्यादा इन्हीं पर बनी हुई है।

राजस्थान में क्या चल रहा है भाव?

राजस्थान के जयपुर बाजार में भी यही रुख दिखा। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,46,010 प्रति 10 ग्राम रहा तो 22 कैरेट सोना 1,33,850 प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी के दाम में एक दिन में 6,000 से 7,000 रुपये गिरकर 2,45,000 रुपए प्रति किलो आ गई है।

अगर आप ज्वेलरी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की गिरावट राहत दे सकती है। हालांकि अंतिम खरीद कीमत में GST, मेकिंग चार्ज और ज्वैलर का मार्जिन जुड़ने से बिल ज्यादा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- रेलवे में बिना टिकट यात्रा की तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, 13 साल बाद किए बड़े बदलाव


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.