होम/national/jai-shree-ram-and-assalamualaikum-slogan-raised-in-loksabha-parliament-monsoon-session

संसद में लगे अस्सलावलैकुम और जय श्री राम के नारे, 2 मिनट में ही कार्यवाही स्थगित

संसद में लगे अस्सलावलैकुम और जय श्री राम के नारे, 2 मिनट में ही कार्यवाही स्थगित
राष्ट्रीय
29 Jul 2026, 12:24 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

संसद के निचले सदन लोकसभा में जय श्री राम और अस्सलावलैकुम के नारे लगे। जैसे ही सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई, स्पीकर ओम बिरला आसन पर आए वैसे ही सांसदों ने ये नारे लगाने शुरु कर दिए। हालांकि इस पर ओम बिरला ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने स्कॉटलैंड में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के मेडल जीतने का सूचना दी और बधाईयां दीं। इसके बाद विपक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया। आज भी पेपर लीक माफियाओं पर कार्रवाई और सजा विधेयक पर चर्चा की जगह विपक्ष ने हंगामा किया जिसके बाद 2 मिनट में ही ओम बिरला ने कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। यानी लोकसभा शुरु होने के 2 मिनट भी नहीं चल पाई।

बिल पर चर्चा के हंगामे पर क्या बोली कांग्रेस

विपक्ष के हंगामे के सवाल पर संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 में केवल सजा की बात है और फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात है। सजा ठीक है। अगर किसी ने हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो सजा तो मिलनी ही चाहिए लेकिन पहले आप पेपर लीक के मामलों को रोकने का काम तो करें।

कानून पास करने से न्याय नहीं होता- थरूर

शशि थरूर ने कहा कि हमारी सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट के बारे में बोल रही है लेकिन हमारा अनुभव क्या है? 2025 में फास्ट ट्रैक कोर्ट में 1.5 लाख नए मामले आए हैं जिसमें से केवल 60 हजार में फैसला आया। अगर आप ऐसे कोई कानून पास करेंगे तो क्या न्याय भी आ जाएगा? कानून पास करने से न्याय नहीं आता है। थरूर ने कहा कि जब न्यायिक व्यवस्था में इतनी क्षमता नहीं है तो फिर फास्ट ट्रैक कोर्ट का अर्थ भी क्या बनता है।

ये भी पढ़ें- नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर संसद में राहुल-प्रियंका ने किया हंगामा, कहा- ये बलात्कारियों को बचाने वाला मंत्री


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.