नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर संसद में राहुल-प्रियंका ने किया हंगामा, कहा- ये बलात्कारियों को बचाने वाला मंत्री

संसद में पेपर लीक के रोकने के लिए पेश हुए विधेयक की चर्चा में संसद में जोरदार हंगामा हुआ। सांसद प्रियंका गांधी ने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को बलाकारियों का समर्थन देने वाला बता डाला। उन्होंने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री ने एक नए शिक्षा मंत्री को नियुक्त किया है, जिसने गर्भवती महिला के साथ बलात्कार के दोषियों की रिहाई पर सहमति और खुशी भी जताई थी।
RSS प्रचारकों को भरकर खोखला बना रहे शिक्षा सिस्टम
संसद में प्रियंका गांधी ने कहा कि विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि हमारे शिक्षा सिस्टम में RSS प्रचारकों को भरकर उसे खोखला बनाया जा रहा है। उन्होंने ज़बरदस्ती NTA को बनवाकर सिस्टम का केंद्रीकरण करके उसे और भी उलझा दिया है। देश के कुल बजट में शिक्षा बजट की हिस्सेदारी हर साल बढ़ाने के बजाय घटती जा रही है।
माफी मांगें प्रियंका गांधी- संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू
प्रियंका गांधी के इस भाषण पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई और जमकर हंगामा हुआ। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में कहा कि ये संसद के भीतर चरित्र हनन के बराबर है और हम ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं करते। इन बयानों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए। दूसरी बात, ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें सदन से माफ़ी मांगनी चाहिए।
इस बयान के बाद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने सदन परिसर में मीडिया से बात की। प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसे समय में जब वे महिलाओं के अधिकार और आरक्षण की बात कर रहे हैं और महिलाओं को आगे लाने का दावा कर रहे हैं उस वक्त पूरे देश में एक बहुत गलत संदेश जा रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं इसकी पुष्टि करूंगी उसका एक वीडियो भी है। ये सब मैं पेश करूंगी।
राहुल गांधी ने कहा- इनसे घटिया इंसान नहीं हो सकता
वहीं राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि भारत के शिक्षा मंत्री के तौर पर BJP ने ऐसे शख्स को चुना है जो बलात्कारियों का बचाव करता है। वो बेहद घटिया किस्म का इंसान है। जो व्यक्ति ये कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की ज़रूरत है, उससे ज़्यादा घटिया इंसान कोई नहीं हो सकता। आज भारत के शिक्षा मंत्री वही हैं। प्रधानमंत्री का ये रवैया अजीब है, उनकी कैबिनेट में इतने सारे लोग हैं, वे उनमें से किसी को भी चुन सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों को बचाता है। वाकई हैरान करने वाली बात है।
क्यों लगा है प्रह्लाद जोशी पर ये आरोप
दरअसल गोधरा से जुड़ा बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में आरोपियों को जमानत पर तत्कालीन संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि के कानूनी प्रावधान के मुताबिक किया गया है। जेल में निर्धारित समय बिताने के बाद रिहाई का प्रावधान है। इस मामले में उसी प्रावधान के तहत काम हुआ है। बता दें कि गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के दौरान 3 मार्च 2002 को दाहोद जिले के लिमखेड़ा तालुका में भीड़ ने मुस्लिम महिला बिलकिस बानो का गैंगरेप किया। जो उस वक्त परिवार के साथ जान बचाकर भागने की कोशिश कर रही थीं। बिलकिस के सामने ही उनकी 3 साल की बेटी समेत उनके परिवार के 14 लोगों की हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें- अब जेब में होंगे प्लास्टिक के नोट! RBI के बड़े फैसले को मिली सरकार की मंजूरी
इस लिंक को शेयर करें

