होम/national/jharkhand-student-protest-jpsc-jssc-cm-hemant-soren-statement

झारखंड में छात्र प्रदर्शन के बीच CM सोरेन और राज्यपाल गंगवार का बड़ा बयान, इधर सरकार से बच्चों की हो रही बातचीत

झारखंड में छात्र प्रदर्शन के बीच CM सोरेन और राज्यपाल गंगवार का बड़ा बयान, इधर सरकार से बच्चों की हो रही बातचीत
राष्ट्रीय
09 Aug 2026, 05:56 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jharkhand Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से सरकार की दूसरे दौर की बातचीत चल रही है। इसी बीच झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के हित में ही काम कर रही है, उनकी समस्याओं को सुलझाया जाएगा।

CM हेमंत बोले- दोषियों को सजा मिलेगी

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज आदिवासी दिवस के साथ ही साथ इस राज्य में कुछ गतिविधियां भी हैं। आज बहुत सारे लोग इस मंच से दिए जा रहे वक्तव्य को भी बहुत ध्यान से सुन रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि राज्य में आज आदिवासी दिवस होने के साथ ही साथ राज्य में हमारे कुछ युवा छात्र-छात्राएं अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सोरेन ने कहा कि आज जिस विषय को लेकर हमारे नौजवान अपने अधिकार के लिए आंदोलन में बैठे हैं, वो नौजवान हमारी सरकार की गतिविधियों की वजह से ही हिम्मत जुटा पाए हैं कि आंदोलन करें और हक-अधिकार मांगे क्योंकि हमने चोरी पकड़ ली है और नौजवानों को न्याय भी मिलेगा और जिन्होंने गड़बड़ी की है, उन्हें कठोर से कठोर दंड भी मिलेगा।

राज्यपाल बोले- किसी भी हालत में बच्चों की समस्या का हो समाधान

छात्रों के प्रदर्शन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि इस समय हमारे छात्र जो आंदेलन कर रहे हैं, अभी उसके बारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विस्तार से कुछ चीजे बताई हैं। मेरा सभी से आग्रह है कि मुख्यमंत्री ने जो भी कहा है, उसपर भरोसा करें। हम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि आप बात करके इसका समाधान करें। मुख्यमंत्री इसके लिए बहुत चिंतित हैं और वे लगातार हमसे बात कर रहे हैं कि बच्चों की समस्याओं का कैसे समाधान किया जाए।

गायक पीयूष मिश्रा भी पहुंचे

बता दें कि बच्चों का आंदोलन अभी भी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा है। उनके बीच गायक और एक्टर पीयूष मिश्रा भी पहुंचे हैं। वे इन बच्चों और उनकी मांगों को समर्थन जताने आए हैं। उन्होंने बच्चों के बीच अपने प्रसिद्ध गीत- आरंभ है प्रचंड, इक बगल भी गाया और बच्चों को हिम्मत दी।

ये भी पढ़ें- पान की पीक, गंदे टॉयलेट, टूटे दरवाजे, जयपुर निगम कार्यालय के शौचालय के ये हालत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.