होम/national/jp-nadda-in-parliament-on-congress-demand-dharmendra-pradhan-resignation-before-discussion

संसद में बदल ली कांग्रेस ने अपनी मांग: जेपी नड्डा बोले- हम हर चर्चा के तैयार, ये I.N.D.I.A. का गैर जिम्मेदाराना बर्ताव

संसद में बदल ली कांग्रेस ने अपनी मांग: जेपी नड्डा बोले- हम हर चर्चा के तैयार, ये I.N.D.I.A. का गैर जिम्मेदाराना बर्ताव
राष्ट्रीय
22 Jul 2026, 05:22 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

दो दिन की उठापटक के बाद आखिरकार तीसरे दिन एक बार के स्थगन के बाद आखिरकार संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही चली। हालांकि इस दौरान भी विपक्ष सीजेपी प्रोटेस्ट, नीट पेपर लीक पर हंगामा मचाता रहा। हंगामे के बीच ही थोड़ी बहुत चर्चा और बहस हुई।

सदन के बाहर चर्चा की मांग और अंदर आते ही बदल गई कांग्रेस

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी नीट पेपर लीक पर चर्चा करेगी लेकिन पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो, बाद में चर्चा करेंगे।

जबकि यही कांग्रेस जब सदन के बाहर प्रदर्शन कर रही थी तो बार-बार यही मांग कर रही थी कि वो सीजेपी प्रोटेस्ट और नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग सरकार से चाहती है। जबकि सरकार खुद ये मांग मान चुकी है। बीते दिन मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद ये बात स्वीकार की थी और आज राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान भी स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी यही बात दोहराई है।

जेपी नड्डा ने कहा- सरकार तो कब से चर्चा को तैयार

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा लोकसभा में कहा कि INDIA अलायंस का व्यवहार बहुत गैर-ज़िम्मेदाराना है। हम संसद में इस लोकतंत्र-विरोधी व्यवहार को साफ देख सकते हैं। वो संसदीय शिष्टाचार को तार-तार कर रहे हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन किया जा रहा है। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार NEET पेपर लीक और उससे जुड़े सभी मामलों पर भी चर्चा करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार ट्रांसपेरेंट है। ये एक ऐसी सरकार है जो हमेशा लोगों के पक्ष में शासन करती है। हम विपक्ष की जन-विरोधी गतिविधियों की कड़ी निंदा करते हैं। वे लोकतंत्र या लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं करते हैं।

'चर्चा ना करने का बहाने ढूंढ रही कांग्रेस'

राज्यसभा में बहस के दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि हमने कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ दूसरी पार्टियों के नेताओं से भी कहा है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है लेकिन चर्चा कैसे होगी,ये चेयरपर्सन की अध्यक्षता में सभी के साथ मीटिंग के बाद तय किया जाएगा। लेकिन अगर वे चर्चा न करने के बहाने ढूंढ रहे हैं और शर्तें रख रहे हैं,ये तो सही नहीं है।

रिजिजू ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के भविष्य के लिए NEET एग्जाम और उससे जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए तैयार है। ये हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम देश को बताएं कि सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं... जैसे ही चेयरपर्सन फैसला करेंगे, सरकार चर्चा के लिए 100% तैयार है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- छात्रों और युवाओं के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया और कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग हमारे नौजवानों को अपने राजनीतिक लाभों की पूर्ति के लिए एक राजनीतिक औजार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार छात्रों और नौजवानों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें- कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या छाप रहा विदेशी मीडिया? CJP प्रोटेस्ट में इतनी दिलचस्पी क्यों?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.