1st July Changes : आज से देशभर में लागू हुए बड़े बदलाव, पेट्रोल-डीजल और और LPG के गिरे दाम, आधार क्रेडिट कार्ड नियमों में हुए बदलाव

1st July Rule Change: आज 1 जुलाई 2026 आने का साथ ही देशभर में कई अहम वित्तीय और प्रशासनिक बदलाव लागू हो गए हैं। जिनका असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। साथ ही बैंकिंग, यात्रा, सरकारी सेवाओं और रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ा बदलाव होगा।
1-कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता
1 जुलाई 2026 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कटौती का ऐलान किया है। इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 2,930 हो गई है। वहीं जयपुर में इसकी कीमत 2,957.50 रुपए हो गई है। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और दूसरे उद्योगों की लागत कम होगी।
वहीं 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर (FTL) के दाम भी 13 रुपए कम कर दिए हैं। जिसके बाद इसकी कीमत 808.50 रुपए हो गई है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नायरा एनर्जी ने कम किए पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में नायरा एनर्जी ने अपने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है। कंपनी ने पेट्रोल में 5 रुपए और डीजल में 3 रुपए की कमी कर दी है। ये कटौती नायरा एनर्जी के सभी आउटलेट्स पर उपलब्ध है। हालांकि इस कंपनी के अलावा किसी भी फ्यूल एनर्जी कंपनी ने ईंधन के दाम कम नहीं किए हैं।
इसकी के साथ ही केंद्र सरकार ने आज से यानी 1 जुलाई पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी लिमिट को भी हटा दिया है। अब औद्योगिक, वाणिज्यिक और संस्थागत उपभोक्ता फिर से रिटेल पेट्रोल-पंपों पर ईंधन खरीद सकेंगे। डीजल की 200 लीटर प्रति वाहन की सीम भी खत्म कर दी गई है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 12 जून को ईरान-अमेरिका युद्ध से पैदा हुए मिडिल ईस्ट संकट के दौरान संभावित ईंधन की कमी को देखते हुए लगाए गए थे।
पासपोर्ट बनवाने के लिए जेब करें ढीली
1 जुलाई से भारत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के लिए फीस बढ़ा दी है। 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट की फीस 1000 रुपए बढ़ाई गई है। जिसके बाद नई फीस 2,500 रुपए हो गई है। वहीं तत्काल की 1,500 रुपए बढ़ाई गई है। जिसके बाद नई फीस 5 हजार रुपए हो गई है। 60 पेज के सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपए बढ़ाई गई है जो अब 3,500 रुपए हो गई है। वहीं तत्काल की 2,000 रुपए बढ़ाई गई है जो अब 6,000 रुपए हो गई है।
कारें भी महंगी
जुलाई से कई ऑटो कंपनियों की कारें महंगी हुई हैं। बढ़ती उत्पादन लागत और इनपुट कॉस्ट को इसकी वजह बताया गया है।
आधार में फ्री अपडेट
UIDAI ने आधार कार्ड में ईमेल अपडेट कराने के लिए 75 रुपए की फीस को माफ कर दिया है।
SBI Credit Card के रिवॉर्ड नियम बदले
SBI Card ने कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्डों के रिवॉर्ड पॉइंट्स और बेनिफिट्स में बदलाव किया है। कई ट्रांजैक्शन पर अब पहले जैसे रिवॉर्ड नहीं मिलेंगे। वहीं HDFC क्रेडिट कार्ड में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए खर्च की शर्तें तय करेगा।
RBI के नियम
भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय उत्पादों की गलत बिक्री (Mis-selling) रोकने के लिए नए दिशा-निर्देश लागू किए हैं। इनका उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है।
रेलवे में बिना टिकट यात्रा पर जुर्माना बढ़ाया
भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई से अपने सबसे अहम महत्वपूर्ण नियम में बदलाव कर दिया है। इसके मुताबिक अब बिना टिकट रेल यात्रा करने पर 500 रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा। पहले ये जुर्माना 250 रुपए था।
ITR भरने की तारीख
अब 31 जुलाई को आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख तय कर दी है। पहले पात्र करदाताओं को समय रहते रिटर्न दाखिल करने की सलाह दी गई है ताकि लेट फीस और अन्य दिक्कतों से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें- यमुना जल समझौते के बाद जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल का भव्य स्वागत, गहलोत पर बोले- माला बाद में पहनाना पहले ये बताइए...
इस लिंक को शेयर करें

