टेलीग्राम बैन के बाद भी नहीं थम रही पेपर लीक की आशंका, NTA ने बताया फर्जी हैं ये वीडियो

NEET Re Exam: मेडिकल एग्जाम NEET को लेकर एक बार फिर पेपर लीक की आशंका ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। परीक्षा से पहले सरकार ने पेपर लीक और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर प्रश्नपत्र लीक होने के दावे और अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। जिसे लेकर NTA ने पुष्टि की है कि ये वीडियो फर्जी पेपर का है। ये पूरी तरह फेक है। इस पर ध्यान ना दें।
NTA ने कहा- फर्जी है वीडियो, सोशल मीडिया से बना लें दूरी
Re-NEET से संबंधित कई वायरल संदेशों को NTA ने भ्रामक तो बताया ही। साथ ही ये कहा कि छात्रों को केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें। साथ ही कुछ दिनों तक सोशल मीडिया से दूरी बना लें।
इधर जानकारों का मानना है कि सिर्फ एक प्लेटफॉर्म (टेलीग्राम) पर कार्रवाई करने से पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का समाधान नहीं हो सकता। डिजिटल युग में सूचनाएं कई माध्यमों से तेजी से फैलती हैं, इसलिए परीक्षा सुरक्षा के लिए एक व्यापक और मजबूत व्यवस्था की जरूरत है।
पिछले कुछ सालों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
कंटेंट- नेहा कुमारी
ये भी पढ़ें- टेलीग्राम पर फर्जी नीट पेपर लीक करने वाला 19 साल का छात्र भीलवाड़ा से गिरफ्तार
इस लिंक को शेयर करें

