धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान, जानिए क्या कहा?

बीजेपी की तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रूप में पार्टी के पहले नेता की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर नितिन नबीन ने कहा कि पद छोड़ने का फैसला, सार्वजनिक जीवन में उनकी ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा के मानकों को दिखाता है।
'NEP 2020 लागू करने में उनकी सबसे बड़ी भूमिका'
नितिन नबीन ने कहा कि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार लाने और ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) को सफलतापूर्वक लागू करने में अहम भूमिका निभाई। व्यापक हितों को प्राथमिकता देते हुए, उनका पद छोड़ने का निर्णय सार्वजनिक जीवन में उनकी ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा के उच्चतम मानकों को दर्शाता है।
नितिन नबीन ने कहा कि बीजेपी इस फैसले में धर्मेंद्र प्रधान के साथ पूरी तरह खड़ी है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
सीजेपी के साथ सरकार की बातचीत जारी
दूसरी तरफ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ बैठक जारी है। सीजेपी उनसे अपनी दो और मांगों- मृतक छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा और 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन में दंगाई छात्रों पर से FIR ना करने को मनवाना चाहती है।
ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी से लेकर सोनम वांगचुक तक...धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्रेडिट लेने की मची होड़
इस लिंक को शेयर करें

