3 बजे तक 4 बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही, हंगामे से बाज नहीं आ रहा विपक्ष

Parliament Monsoon Session: 20 जुलाई से शुरु हुआ संसद का मानसून सत्र पहले दिन ही हंगामे की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से दोपहर के 3 बजे तक 4 बार स्थगित हुई है। यही हाल राज्यसभा का भी है। विपक्ष राम मंदिर चढावा चोरी और CJP प्रोटेस्ट पर चर्चा की मांग कर करते हुए हंगामा काट रहा है और नारेबाजी कर रहा है। जिसे लेकर चर्चा में जबरदस्त व्यवधान पैदा किया और आखिर में कार्यवाही को स्थगित ही करना पड़ा।
खड़गे बोले- छात्रों की आवाज को कुचलना चाहती है सरकार
लोकसभा की कार्यवाही शाम 3 बजे तक तो वहीं राज्यसभा की कार्यवाही उपसभापति हरिवंश ने दिनभर के लिए स्थगित कर दी। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CJP के प्रोटेस्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है उन्हें कुचलना चाहती है। उधर लोकसभा की चेयर पर आए डिप्टी स्पीकप जगदंबिका पाल ने विपक्षी सदस्यों से बार-बार शांति से चर्चा करने की अपील की लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने विपक्षी सांसदों से प्लेकार्ड, बैनर, तख्ती ना दिखाने की अपील की लेकिन इस पर लोग नहीं माने।
इस तरह 4 बार हुआ कार्यवाही का स्थगन
सुबह 11 बजे सदन शुरु हुआ। इसके 20 मिनट बाद ही लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के चलते स्थगित हुई फिर 12 बजे कार्यवाही शुरु हुई तो 7 मिनट बाद ही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद 1 बजे तक स्थगन फिर 2 बजे तक कार्रवाई शुरू हुई। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू हुई। शुरुआत के तुरंत बाद हंगामे के चलते ढाई बजे तक स्थगित हुई, फिर जब ढाई बजे कार्यवाही शुरु हुई तो वेल में विपक्षी सांसद उतर आए और नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद 3 बजे तक के लिए लोकसभा की कार्रवाई को आगे बढ़ाना पड़ा।
सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में निकाला गया सीजेपी का संसद मार्च
इधर संसद की कार्यवाही स्थगित हो रही है और उधर विपक्षी सांसद कॉक्रोच जनता पार्टी के संसद मार्च में शामिल हो रहे हैं, उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में तो CJP ने जंतर-मंतर मार्च किया। उनके साथ सांसद प्रिया सरोज, इकरा हसन भी मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी के नेता बैरिकेडिंग तोड़ CJP प्रोटेस्ट को आगे बढ़ा रहे
कॉक्रोज जनता पार्टी के जंतर-मंतर मार्च को लेकर संसद के आगे लगी पुलिस की बैरिकेडिंग को आम आदमी पार्टी के नेता तोड़कर और उसे फांदकर आगे निकले और CJP के साथ आगे बढ़े। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बैरिकेंडिग को तोड़ दिया और कॉक्रोज जनता पार्टी के साथ हो लिए। आतिशी ने मीडिया से कहा कि सरकार को इस आंदोलन को दबाने के बजाय छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और उनकी मांगों पर चर्चा करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- तो भारत के नेपाल जैसे हालात करने के लिए निकले हैं ये ‘कॉक्रोच’, ये प्रोपेगेंडा नहीं तो और क्या?
इस लिंक को शेयर करें

