हद कर दी कांग्रेस ने! प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नहीं चलने दी संसद, 3 मिनट में लोकसभा तो 5 मिनट में राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

नीट पेपर लीक के विरोध में नई दिल्ली के जंतर मंतर पर इतना बड़ा हंगामा हुआ, छात्र प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन में डटे रहने की कसम खा ली थी तो इधर कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने भी सरकार से ये कहा था कि पहले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए, इसके बाद ही इस मुद्दे समेत दूसरे विधेयकों पर चर्चा होगी संसद में। अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी हो चुका है, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। सोमवार को सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों ने पेपर लीक को रोकने के लिए और उस पर कड़ी कार्रवाई के लिए पेश किए जा रहे विधेयक पर चर्चा पर इतना हंगामा खड़ा कर दिया कि लोकसभा को 3 मिनट बाद और राज्यसभा को 5 मिनट बाद ही स्थगित करना पड़ा।
लोकसभा में ओम बिरला ने सांसदों पर कार्रवाई की दी चेतावनी
सुबह 11 बजे लोकसभा के प्रसारित होते ही सांसद हंगामा करने लगे। ओम बिरला ने हंगामे के बीच ही कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीयों के पदक मिलने पर बधाई दी इसके बाद प्रश्नकाल की शुरुआत की। लेकिन उनके ये कहते ही विपक्षी हंगामा करने लगे। ओम बिरला ने ये कहा कि प्रश्नकाल में दूसरे मुद्दे की चर्चा कैसे हो सकती है। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद हर मुद्दे पर चर्चा की जाएगी लेकिन विपक्ष टस से मस नहीं हुआ। ओम बिरला ने फिर सांसदों को चेतावनी दी कि इस तरह का असंसदीय व्यवहार करने पर वो उन पर कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। फिर इसके बाद सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया।
इधर राज्यसभा में पेपर लीक को रोकने और दोषियों को कड़ी सजा के लिए लाए जा रहे विधेयक पर चर्चा शुरु हुई। इसकी शुरुआत विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। इस पर सभापति और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से बहस हो गई इस बात पर वो कि इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस बता रहे हैं, जबकि राधाकृष्णन ने कहा कि ऐसा नहीं है और अगर इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानना है तो सभी सांसदों की मंजूरी से मानना होगा। इसी पर कांग्रेस का हंगामा शुरू हो गया और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
कार्यवाही स्थगित कराकर परिसर में सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन
कांग्रेस और विपक्षी दल बीते एक हफ्ते से संसद में हंगामा मचा रहे हैं। आज भी सदन के स्थगन के बाद परिसर में आकर एनडीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को हुई घटना के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- नीट पेपर लीक पर छाती पीटने वाले, पंजाब पेपर लीक पर थक गए क्या, कहां गई CJP?
इस लिंक को शेयर करें

