नीट पेपर लीक पर छाती पीटने वाले, पंजाब पेपर लीक पर थक गए क्या, कहां गई CJP?

Punjab Paper Leak: जो छात्र और प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी के मारे झूम रहे हैं नाच रहे हैं, खुद की इतनी बड़ी जीत का ढिंढोरा पीट रहे हैं, वो पंजाब पेपर लीक मामले में इतना चुप क्यों हैं, जबकि वहां पर छात्र भगवंत के खिलाफ और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज शायद अभी तक देश भर के नेताओं और कॉक्रोच जनता पार्टी तक नहीं पहुंची है।
कहां चले गए विपक्षी नेता और CJP
पंजाब में पेपर लीक से 5 लाख छात्रों का भविष्य तबाह हुआ, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, डिम्पल यादव, राहुल गांधी अब कहां चले गए, सबसे बड़ी बात की वहां पर कॉक्रोच जनता पार्टी भी नजर नहीं आ रही है। कम से कम यहां आकर फोटो ही खिंचवा लीजिये?
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये सब धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी, पीएम मोदी के खिलाफ सिलेक्टिव अप्रोच था, क्या छात्रों का असली दर्द कभी इनका एजेंडा रहा ही नहीं।
इतना ही नहीं जब जंतर मंतर पर धरने के दौरान अभिजीत दिपके के से पंजाब पेपर लीक का सवाल पूछा गया तो वो गोलमोल बात घुमा कर जवाब देने से बच गए, इसका क्या मतलब निकाले हम, ये तो बता दीजिए दिपके साहब।
जंतर मंतर चले गए सिसोदिया, पंजाब क्यों नहीं आ रहे
यहां तक कि अब पंजाब में अभ्यर्थी खुल कर आप पार्टी के खिलाफ सामने आने लगे हैं। छात्रों का कहना है कि मनीष सिसोदिया जी कहां चले गए जो कहते थे कि पेपर लीक पर जिम्मेदारी और जवाबदेही से बचा नहीं जा सकता। वो जंतर मंतर तो चले गए लेकिन यहां आने में क्या दिक्कत हो रही है।
तो मनीष सिसोदिया से जब ये सवाल पूछा जाता है तो वो हंस कर रह जाते हैं और फिर कहते हैं कि पंजाब में पेपर लीक ही नहीं हुआ, ये तो कांग्रेस और बीजेपी मिलकर आप के खिलाफ नैरेटिव सेट कर रही है।
तो अब आप हमें बताइये कि क्या पेपर लीक पर जंतर मंतर पर इतना बड़ा प्रदर्शन चला, उसे पंजाब पेपर लीक पर सांप क्यों सूंघ गया। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर जो प्रदर्शनकारी छाती पीट-पीट कर उछल रहे थे, क्या अब वो पंजाब आने की हालत में नहीं रहे।
ये भी पढ़ें- पंजाब पेपर लीक का भड़क रहा मुद्दा, AAP नेता मनीष सिसोदिया बोले- बीजेपी फैला रही नैरेटिव
इस लिंक को शेयर करें

