एक मिनट भी नहीं चली लोकसभा, क्या संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने जानबूझ कर किया हंगामा

संसद के निचले सदन लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही 11 बजे शुरु हुई लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते एक मिनट के भीतर ही कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद परिसर में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के नेता सांसद राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधीं, कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे समेत दूसरे विपक्ष दलों के नेता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता काले कपड़े पहन कर कल के विपक्ष के प्रदर्शन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की हिरासत का विरोध कर रहे हैं। वहीं सपा, TMC समेत अन्य विपक्षी दलों ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन का समर्थन किया है।
विरोध प्रदर्शन के लिए जानबूझकर किया संसद में हंगाम
सोशल मीडिया पर कांग्रेस और विपक्ष के संसद में इस तरीके के प्रदर्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि जनता के करोड़ों रुपए खर्च होते हैं संसद को चलाने के लिए लेकिन कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष जनता के इन पैसों को पानी की तरह बहा रहे हैं। 3 दिन से संसद में कोई काम नहीं हुआ। सिर्फ ये अपने प्रदर्शनों के लिए संसद में जानबूझ कर हंगामा कर रहे हैं ताकि सदन स्थगित हो और ये बाहर अपने प्रदर्शन में शामिल हो सकें।
कांग्रेस के धरने पर क्या बोली बीजेपी?
संसद परिसर के मकर द्वार पर कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद रविंशकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ अपनी 'नेतागिरी' चमकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। क्या कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक नहीं होते थे? क्या हमें आपको एक्सपोज करना चाहिए? बीजेपी की सियासत राहुल गांधी के लेवल की नहीं है कि ऐसा किया जाए।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मामला स्टूडेंट्स के भविष्य से जुड़ा है। ये सब हमारे बच्चे हैं। नीट पेपर लीक पर एक्शन लेना चाहिए और हमने लिया भी। सरकार इस पर काम कर रही है। राहुल गांधी के पास कुछ कंस्ट्रक्टिव ऑफर है, तो करें। लेकिन ये उनके सियासी हित के लिए है। उन्हें वोट नहीं मिलते और बार-बार हार जाते हैं।
‘सड़क-सदन पर हुआ वो अलोकतांत्रिक, ना कि हमारा प्रदर्शन’
कांग्रेस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि हम छात्रों के साथ हैं और उनकी आवाज उठा रहे हैं। आप बताइये कि छात्रों के साथ जो हुआ वो सही है या गलत। नीट पेपर का मुद्दा क्या महत्वपूर्ण नहीं है? सारे माता-पिता इस बात को जानते हैं। ये मुद्दा असल है। छात्र सिर्फ अपना अधिकार मांग रहे हैं और कुछ नहीं मांग रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि बच्चे इतना संघर्ष करके पढ़ाई करते हैं और अपने लिए वो भविष्य देखते हैं आप उनका भविष्य बिगाड़ रहे हो। अलोकतांत्रिक जो सड़कों और सदन में हो रहा है वो है ना कि हमारा प्रदर्शन अलोकतांत्रिक है।
ये भी पढ़ें- मदन राठौड़ के नाम से फर्जी लेटर पैड और साइन से SDM को भेजा लेटर, अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग
इस लिंक को शेयर करें

