मदन राठौड़ के नाम से फर्जी लेटर पैड और साइन से SDM को भेजा लेटर, अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के नाम से फर्जी लैटर पैड और सिग्नेचर करने का मामला सामने आया है, इस पर खुद मदन राठौड़ की तरफ से सिरोही एसपी को पत्र लिखा गया है और इस फर्जीवाड़े की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है।
क्या लिखा था फर्जी लेटर में?
इस लेटर में बताया गया है कि किसी व्यक्ति ने मदन राठौड़ के नाम से फर्जी लेटर पैड और उनके फर्जी सिग्नेचर का इस्तेमाल करते हुए पिंडवाड़ा के उपखंड अधिकारी को 21 जुलाई 2026 को एक पत्र भेजा था। ये लेटर व्हाट्स नंबर 7230977579 से भेजा गया। जबकि मदन राठौड ने ऐसा कोई लेटर जारी ही नहीं किया है।

चप्पल की दुकान हटाने की मांग उठाई थी
इस फर्जी लेटर में बताया गया है कि स्वरूपगंज स्थित गरबा चौक मैन बाजार की अम्बिका मोजरी एंड चप्पल की दुकान पर कार्रवाई हो। ये दुकान राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित है और इसे अतिक्रमण की श्रेणी में बताते हुए हटाने की कार्रवाई के लिए उपखंड अधिकारी पिंडवाडा को लेटर लिखा गया।

मदन राठौड़ ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निजी सचिव प्रभु दयाल यादव ने पुलिस अधीक्षक सिरोही को अब ये लेटर लिखा है। जिसमें कहा गया है कि राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ की तरफ से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। 21 जुलाई को सांसद मदन राठौड़ तो संसद की कार्यवाही में मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- खरनाल में बनेगा वीर तेजाजी का भव्य पैनोरमा, मारवाड़ मूंडवा पहुंचीं दिया कुमारी, की 2 करोड़ की घोषणा
इस लिंक को शेयर करें

