Lok Sabha: विपक्ष के हंगामे के चलते शुरु होने के 2 मिनट बाद ही स्थगित लोकसभा कार्यवाही, राज्यसभा में गूंजे ‘अमित शाह हाय-हाय’ के नारे

लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 के पारित होने के बाद भी गुरुवार को विपक्षी सांसदों ने लोकसभा की कार्यवाही शुरु होते ही हंगामा शुरु कर दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि उनके नेता राहुल गांधी ने अमित शाह पर जो आरोप लगाए हैं, उसका जवाब देने के लिए वो सदन में उपस्थित हों। इसके बाद वो नारेबाजी करने लगे। इसके बाद 11 बजकर 2 मिनट पर स्पीकर ओम बिरला ने दोपहर 2 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।
राज्यसभा में लगे अमित शाह हाय-हाय के नारे
दूसरी तरफ यही नजारा राज्यसभी की कार्यवाही में भी देखने को मिला। वहां पर भी विपक्षी सांसदों ने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी हुई लगातार आधे घंटे तक अमित शाह संसद में हाजिर हो, अमित शाह हाय-हाय, अमित शाह होश में आओ जैसे नारे लगाए गए। इस पर राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा बिफर गए। उन्होंने संसद मे कहा कि विपक्ष दलों के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। वे बिना तथ्यों के सदन में भाषण देते हैं और इस तरह का नारे लगाकर संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालते हैं।
वहीं समाजवादी पार्टी के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले के खिलाफ संसद के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।
बीजेपी का राहुल गांधी के बयान पर जवाब
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के अमित शाह पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि अमित शाह डरते नहीं हैं। राहुल गांधी उनसे डरते हैं वो डराने वाले आदमी हैं और डराने वाले किसको जो देशद्रोही ताकत हैं जो आतंकवादी, नक्सलवादी हैं जो देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं वो सारे लोग उनसे डरते हैं। दुबे ने कहा कि आप डर रहे होंगे और आपके सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है जनता और पीएम मोदी ने उन्हें गृह मंत्री बनाया है जब तक जनता भाजपा को वोट देती रहेगी और पीएम मोदी पीएम बनते रहेंगे और पीएम मोदी जब तक अपने मंत्रीमंडल में अमित शाह जी को गृह मंत्री बनाते रहेंगे। आपकी कोई जरुरत नहीं है।
अमित शाह को जवाब देना ही पड़ेगा
राहुल गांधी के आरोपों पर संसद परिसर में TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि विपक्ष यही तो पूछ रहा है कि अमित शाह ने गोली क्यों चलवाई? हम उनका धोती का स्टाइल नहीं जानना चाहते हैं। देश जानना चाहती है कि अमित शाह और उनके गृह मंत्रालय बच्चों के ऊपर पैलेट गन और लाठी क्यों चलाई गई और क्यों उन्हें घायल किया गया।
ये भी पढ़ें- ‘अमित शाह के ऑर्डर पर पुलिस ने चलाई छात्रों पर गोलियां’, राहुल गांधी के बयान पर सदन में बीजेपी का जोरदार हंगामा
इस लिंक को शेयर करें

