होम/national/pm-modi-should-apologize-said-congress-leader-rahul-gandhi

राहुल गांधी ने याद दिलाई अपनी दो और मांगें, बोले- माफी मांगें पीएम मोदी

राहुल गांधी ने याद दिलाई अपनी दो और मांगें, बोले- माफी मांगें पीएम मोदी
राष्ट्रीय
25 Jul 2026, 05:25 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद पर इस्तीफे के बाद नेताओं के बयानों की झड़ी लगी हुई है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस देश के युवाओं की जीत है। लेकिन अभी भी दो मांगें बाकी हैं कि जिन पुलिसकर्मियों ने छात्रों को पीटा है उन पर कड़ी कार्रवाई हो और पीएम नरेंद्र मोदी इसके लिए देश के छात्रों से सार्वजनिक माफी मांगें।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत

राहुल गांधी ने अपना वीडियो जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारी शिक्षा प्रणाली के पुनर्निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है। ये एक प्रतीकात्मक कदम है क्योंकि वे एक प्रतीक थे, लेकिन फिर भी ये एक बड़ा कदम है।

मैं हर उस छात्र, हर उस युवा को बधाई देना चाहता हूं जो सड़कों पर उतरा और लोकतंत्र के लिए, इस देश के भविष्य के लिए लड़ा और संविधान की रक्षा की। मुझे आप पर गर्व है। शाबाश! सरकार को याद दिला दूं कि अभी भी दो मांगें लंबित हैं।

पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें

राहुल गांधी ने कहा कि अभी भी दो मांगें बाकी हैं कि जिन पुलिसकर्मियों ने छात्रों को पीटा है, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वो पुलिस के गुंडे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए देश के छात्रों से सार्वजनिक माफी मांगें।

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान, जानिए क्या कहा?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.