होम/national/rahul-gandhi-congress-on-maharashtra-tet-paper-leak-slams-bjp

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक पर राहुल गांधी बोले- आज हर युवा का भविष्य असुरक्षित

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक पर राहुल गांधी बोले- आज हर युवा का भविष्य असुरक्षित
राष्ट्रीय
27 Jun 2026, 05:56 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

MAHA TET Paper Leak: महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा यानी TET लीक होने से पूरे देश में विपक्ष अब बीजेपी सरकार पर हल्ला बोल रहा है। कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने बीजेपी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि आखिर और कितने पेपर लीक कराएगी ये सरकार।

'शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बनाया'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक और पेपर लीक। एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र का TET। देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।

कांग्रेस ने कहा कि कल ये परीक्षा होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। BJP की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता। ये सरकार 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है।

28 जून को होने वाली थी परीक्षा

बता दें कि महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET 2026) पेपर लीक की आशंका के बाद परीक्षा को आयोजित होने से महज एक दिन पहले रद्द कर दिया गया। 28 जून को ये परीक्षा होनी थी, लेकिन ठाणे जिले के भिवंडी में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के पास ऐसे प्रश्न मिले, जो कथित तौर पर असली क्वैश्चन पेपर से मेल खाते थे। इसके बाद परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था ने परीक्षा टालने का फैसला लिया।

इस परीक्षा के लिए करीब 4.28 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा रद्द होने से लाखों उम्मीदवारों की तैयारी पर असर पड़ा है। हालांकि अभी नई डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- करोड़ों का लोन लेकर 99 लाख की सरकारी सब्सिडी भी ले गए मंत्री भागीरथ चौधरी, जवाब मिला- कुछ छिपाया थोड़े ही है


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.