अगर देश में पैदा हुए हो तो यहां की परंपरा मानो वरना राम जी दंड देंगे, पप्पू यादव पर क्या बोले राम जन्मभूमि के ट्रस्टी

पप्पू यादव इसी देश में पैदा हुए हैं। उन्हें देश की परंपरा का पालन करना चाहिए। ये शब्द है श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी दिनेंद्र दास महाराज ने। संसद में पप्पू यादव के राम मंदिर चंदा चोरी का नाटक मंचन पर मचे विवाद पर दिनेंद्र दास ने कहा कि समाज की बात नहीं मानेंगे तो आपका दिमाग ही खराब होगा।
‘राम जी ही दंड देंगे फिर’
चाहे मुसलमान और या हिंदू हों, जो देश मे रह रहा है उसे यहां की परंपराएं और कानून को मानना ही होगा वरना श्रीराम जी तो दंड देंगे ही वो बचेगा नहीं। हम कौन हैं कुछ करने वाले, जो करेंगे राम जी ही करेंगे। अपने से बड़े आदमी कोई भी हो, चाहे वो दुश्मन ही क्यों ना हो, ये हमारे देश की परंपरा है कि उसका मान-सम्मान करना ही चाहिए।
संसद में किया था दान चोरी का मंचन
बता दें कि लोकसभा में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बीते शुक्रवार को संसद परिसर चढ़ावा चोरी का नाटक मंचन किया था। जिसे सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंची थी। इस मंचन में पप्पू यादव भगवा चोला पहनकर पुजारी बने थे और सांसदों से दान ले रहे थे। इसमें राहुल गांधी भी शामिल थे। राहुल गांधी ने भी दान पात्र में दान डाला जिसके बाद पप्पू यादव दानपात्र उठाकर भागने लगे। इस नाट्य मंचन से पूरे देश के लोगों में उबाल देखा गया था।
युवक ने फेंकी थी चप्पल, पप्पू यादव ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
वहीं बीते दिन जब दिल्ली स्थित अपने आवास पर पप्पू यादव प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे, तब एक युवक ने उन पर चप्पल फेंक दी थी। ये सब कुछ मीडिया के कैमरों के सामने हुआ। युवक को पप्पू यादव के समर्थकों ने पीटा भी। पप्पू यादव ने ये भी आरोप लगाया कि जिसने चप्पल फेंकी वो चाकू लेकर आया था। उसका इरादा मेरी हत्या करने का था। पप्पू यादव ने ये भी कहा कि कुछ बाबा मेरी हत्या करने को बोलते हैं और कहते है जो ऐसा करेगा उसे 50 लाख रुपए देंगे।
राम मंदिर में भगवान का जलाभिषेक
वहीं आज सावन के पहले सोमवार पर राम जन्मभूमि परिसर में कुबेर टीला शिव मंदिर में जलाभिषेक हुआ। इस पर ट्रस्टी ने कहा कि जलाभिषेक के लिए वहां पर श्रीराम के तीन पुजारी भी थे। उनके दर्शनों के लिए भीड़ पहुंच रही है, सब काम सही चल रहा है।
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम! पाकिस्तान से आई 10 किलो हेरोइन और ग्लॉक, जिगाना जैसे विदेशी हथियार पकडे
इस लिंक को शेयर करें

