होम/national/rss-statement-on-ram-mandir-donation-theft-champat-rai

"ये करोड़ों रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़", राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर RSS का पहला रिएक्शन

"ये करोड़ों रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़", राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर RSS का पहला रिएक्शन
राष्ट्रीय
03 Jul 2026, 04:52 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

RSS on Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर RSS ने आखिरकार पहली कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया। उन्होंने इसे करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर आघात बताया। उन्होंने कहा कि है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड दिया जाए, ये यूपी सरकार सुनिश्चित करे।

“करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा को आघात”

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि “श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों राम भक्तों के समर्पण, त्याग, बलिदान के चलते संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र बना है। अयोध्या में श्री रामलला मंदिर चढ़ावे की चोरी से समूचे समाज और राम भक्तों को भावना और श्रद्धा को आघात पहुंचा है। इस घटना से हम सभी आहत हैं।“

“दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा”

होसबाले ने कहा कि “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रहपूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो ये सुनिश्चित करना जरूरी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मानकर गंभीरता से व्यवस्था और संचालन की सभी कमियों को दूर करने के लिए परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों राम भक्तों की आस्था और श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे।“

“हिंदू और राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र को करें विफल”

दत्तात्रेय ने आगे कहा कि “वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी ही चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी जरूरी पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल करेंगे। हमारा ये विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष, पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिंदू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखेगा।“

उन्होंने आगे कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड्यंत्रों को विफल करें। जय श्री राम!”

ये भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, आरोपी के घर से 'रामराज्य कोष' वाला संदूक बरामद


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.