होम/national/screen-time-sleep-problems-young-generation-mobile-addiction-health-impact

मोबाइल स्क्रीन टाइम बिगाड़ रहा युवाओं की नींद, दिन भर में ऑफिस में फिर रात में ‘काम कर रहीं आंखें’

मोबाइल स्क्रीन टाइम बिगाड़ रहा युवाओं की नींद, दिन भर में ऑफिस में फिर रात में ‘काम कर रहीं आंखें’
राष्ट्रीय
19 Jun 2026, 03:05 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Mobile Screen Time: दिन भर ऑफिस में काम करने के बाद जब लोग घर आते हैं तो ज्यादातर वे अपना सारा समय मोबाइल में ही बिताते हैं। चैटिंग, शॉपिंग रील स्क्रॉलिंग पर उनकी उंगलियां तो घिस ही रही हैं साथ ही दिनभर की थकी हुई आंखों को भी जबरन इसमें घिसा जा रहा है। इन सब से उनके हेल्थ पर असर हो रहा है। इसकी वहज से युवाओं के शारीरिक और मानसिक दोनों पर बहुत गहरा असर पर रहा है।

ऑफिस के बाद भी स्क्रीन से चिपके रहते हैं युवा

अध्ययन में देखा गया है कि सोने से पहले मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नींद में कमी ला रही है। मोबाइल के स्क्रीन से निकले वाली ब्लू रेज़ बॉडी को इफ़ेक्ट कर रही है। शरीर में मेलाटोनिन हॉर्मोन के निर्माण को कम कर रही है। जिसकी वहज से लोगों को नींद कम आती है और लोगो में बहुत सारी दिक्कत देखने को मिलती है।

स्क्रीन टाइम इस्तेमाल कम करने पर मिलता है आराम

ऑफिस में दिनभर वैसे ही उनके शरीर को आराम नहीं मिलता और सही समय पर ना सोने की वहज से अगले दिन उनसे उतनी मेहनत नहीं हो पाती है। पूरा दिन आलस आता रहता है। 2024में एक शोध में देखा गया है कि जिन लोगो ने मोबाइल का कम इस्तेमाल किया है उनकी नींद और स्वास्थ्य दोनों में सुधार देखने को मिला है।

मोबाइल का DND मोड ऑन करें और सो जाएं

उनका कहना है कि सोने से कुछ समय पहले अपने मोबाइल को खुद से दूर कर दें। ताकि आप शांति से सो सकें। मोबाइल का DND मोड ऑन कर दें ताकि कोई नोटिफिकेशन ना आए और आप शांति से सो सकें ताकि अगले दिन आप फ्रेश फील करें। आपका काम भी अच्छे से हो और साथ हेल्थ भी सही रहे। अगर ऑफिस में काम कर रहे लोगों को अगर थोड़ा समय मूड फ्रेश करने के लिए कुछ एक्टिविटी कराई जाए तो लोग कम थकान महसूस करेंगे। साथ ही टाइम मिलने पर थोड़ा ऑफिस के बाहर निकलें। लोगों से मिले-जुलें जिससे काफी रिलैक्स महसूस होता है।

कंटेंट- नेहा कुमारी

ये भी पढ़ें- टेलीग्राम पर फर्जी नीट पेपर लीक करने वाला 19 साल का छात्र भीलवाड़ा से गिरफ्तार


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.