होम/national/shehzad-poonawalla-resignation-from-bjp-remove-bio-social-media-handle

तो क्या इस वजह से शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा? वजह आई सामने!

तो क्या इस वजह से शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा? वजह आई सामने!
राष्ट्रीय
31 Jul 2026, 04:22 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स अपने सूत्रों के हवाले से इसका दावा कर रही हैं लेकिन अभी तक खुद शहजाद पूनावाला की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या इस्तीफे की कॉपी नहीं आई है। पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो से बीजेपी का नामोनिशान हटा दिया है। सिर्फ इतना लिखा है कि लाइफलॉन्ग फॉलोअर ऑफ पीएम नरेंद्र मोदी

शहजाद पूनावाला बीजेपी के तेजतर्रार प्रवक्ता हैं। टीवी डिबेट्स में वे जितनी मजबूती और तथ्यों के साथ बीजेपी का पक्ष रखते हैं और विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देते हैं उसका तो विपक्ष भी कायल है। 2017 में कांग्रेस छोड़ने के बाद वे बीजेपी से जुड़े और पार्टी ने उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया।

क्या है कारण?

सूत्रों के मुताबिक शहजाद पूनावाला ने अपना इस्तीफा भले ही आधिकारिक तौर पर नहीं दिया लेकिन इतना तय है कि वो कुछ ना कुछ गहरा जरूर अंदर पका रहे हैं। दरअसल शहजाद पूनावाला खुद को राज्यसभा ना भेजने और नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय प्रवक्ता ना बनाए जाने पर खफा हैं। वो कार्यकारिणी जिसका ऐलान एक-दो दिन में होने वाला है। सूत्रों का कहना है कि पूनावाला को खबर है कि उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता नहीं बनाया जा रहा है। दूसरा वे सुधांशु त्रिवेदी की तरह राज्यसभा जाना चाहते थे। लेकिन बीजेपी ने उन्हें मौका नहीं दिया। सुधांशु त्रिवेदी भी पहले पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे फिर पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया।

क्या ये बीजेपी पर दबाव बनाने की कोशिश

सियासी जानकारों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपने बायो से बीजेपी का नाम हटाकर शहजाद पूनावाला बीजेपी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब वे अपनी इस कोशिश में सफल होते हैं या नहीं ये तो बीजेपी की नई कार्यकारिणी का ऐलान होने के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि ये अटकलें तभी खत्म होंगी जब ये खुद शहजाद पूनावाला इस पर आधिकारिक बयान देंगे कि उन्होंने इस्तीफा दिया है या नहीं।

ये भी पढ़ें- संसद के बाहर 'लुटेरे पुजारी' बने पप्पू यादव! राहुल गांधी ने डाला चढ़ावा, फिर जो हुआ...


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.