सिक्किम में लैंडस्लाइड: निर्माणाधीन टनल से अब तक 10 शव बरामद, अभी 17 मजदूर फंसे, PM मोदी-अमित शाह ले रहे अपडेट

बीते दिन सिक्किम के नामची ज़िले के समरडुंग में NHPC तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग में 27 मजदूरों के फंसे होने की खबर आई थी। इनमें से 10 मजदूरों की मौत हो गई थी। जिनके शव आज बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू टीम अभी भी अंदर फंसे 17 मजदूरों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात कर पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।
सुरंग से मजूदरों को बचाने के लिए नामची ज़िला प्रशासन, NHPC अधिकारियों, SDRF, NDRF, सिक्किम पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं, स्वास्थ्य विभाग मिलकर लगातार ऑपरेशन चला रहा है। SSDMA स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है।
मृतक 10 मजदूरों में से 3 की पहचान अब तक नहीं
मामले की जानकारी मीडिया को देते हुए SP सोनम डोलमा ने कहा कि करीब 27 लोग फंसे हुए हैं, इनमें से अब तक 10 शव निकाले जा चुके हैं। इनमें से तीन की पहचान अभी तक नहीं हुई है। जिनकी पहचान हो गई है उनके परिवार से संपर्क की कोशिश की जा रही है। अब तक मिले और पहचाने गए लोगों में 3 पश्चिम बंगाल से, 1 उत्तराखंड से, और कुछ लोग असम और एक सिक्किम से हैं।
अभी तक नहीं पता चली घटना की वजह
SP ने कहा कि अभी घटना की वजह नहीं पता चली है। अभी पूरा ध्यान जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने पर है। कल रात से हो रही भारी बारिश की वजह से टनल के अंदर पानी भर गया, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट आ रही है। अंदर हालात पहले से ही मुश्किल थे और पानी ने मुश्किलें और बढ़ा दीं।
ये भी पढ़ें- 1 मिनट में बर्बाद जनता के 2.5 लाख रुपए, संसद में हंगामे का बिल कौन भरेगा?
इस लिंक को शेयर करें

