सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, शिवसेना के 6 सांसदों को जारी किया नोटिस, जानें क्या है मामला

महाराष्ट्र में शिवसेना की टूट का मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। ये नोटिस लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, सेक्रेटरी और शिवसेना (UBT) के बागी 6 सांसदों को दिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते में तय की गई है।
ओम बिरला को भी मिला नोटिस
बता दें कि उद्धव ठाकरे की इस याचिका में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में 6 बागी सांसदों के मर्जर को मान्यता दी गई थी। कोर्ट ने अब इस पर सांसदों, लोकसभा स्पीकर और सचिव से जवाब मांगा है।
‘सांसद जाने से पार्टी काम ही ठप’
बीते दिन CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने जब उद्धव सेना के वकील से इस याचिका पर सुनवाई की जरूरत के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के तौर पर पार्टी का काम पूरी तरह ठप हो चुका है। सांसद अब शिवसेना (UBT) के साथ नहीं हैं। क्योंकि पार्टी के पास कुल 9 सांसद ही थे। ऐसे में अब उनके लोकसभा में 3 सांसद ही बचे हैं।
एकनाश शिंदे की शिवसेना को ही असली का दर्जा
बता दें कि एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना को ही असली शिवसेना का दर्जा मिला हुआ है। पार्टी का नाम और निशान शिंदे शिवसेना के साथ ही है। शिवसेना NDA का घटक दल के तौर पर महाराष्ट्र से दिल्ली की सियासत में साथ है वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना I.N.D.I.A. गठबंधन के साथ है।
ये भी पढ़ें- एक मिनट भी नहीं चली लोकसभा, क्या संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने जानबूझ कर किया हंगामा
इस लिंक को शेयर करें

