“हमारे हवाले कर दो, निपट लेंगे”, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी पर खौला CM योगी का खून, कराई FIR दर्ज

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक ऐसा खुलासा किया है जो इस वक्त राष्ट्रीय स्तर की राजनीति का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में उन्होंने FIR कराई है।
“मैंने FIR दर्ज कराने को कहा”
आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “बेटी बेटी होती है, बेटी का सम्मान होना चाहिए. मैं पिछले कुछ दिनों देख रहा था कि अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीँ। जैसे ही ये मेरे संज्ञान में आया मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसके खिलाफ FIR दर्ज कराओ। हम तो संस्कार में पले-बसे हैं। जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी, गांव की बहन सबकी बहन। हमने तो कभी भेदभाव नहीं किया।“
“दूसरों को ज्ञान देने से पहले खुद के चेले-चपाटों को समझाओ”
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “अखिलेश यादव जी, दूसरों को उपदेश देते हो अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा पर संयम कर लो। इनके लोग किस तरह की भाषा दूसरों की बेटियों, बहनों और बुजुर्गों के लिए, बुजुर्गों और वरिष्ठ नेताओं, दिवंगत नेताओं के प्रति कैसे होती है। अच्छा होगा कि उनको समझाओ और अगर नहीं समझे तो उन्हें हमारे हवाले कर दो, हम उन्हें अच्छी तरह समझा देंगे।“
अदिति यादव के खिलाफ इस तरह की हुई थी पोस्ट
गौरतलब है कि अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ 9 जून को सोशल मीडिया पर काफी आपत्तिजनक पोस्ट की गई थीं। ये पोस्ट मूल रूप से भरत कुमार पटेल की आईडी से हुई थीं। इसमें अदिति यादव के खिलाफ चोरी और अपराध जैसे आरोप लगाए गए थे और उनकी एक फोटो को एडिट करके पोस्ट किया गया था। इसके खिलाफ कानपुर में साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कराया गया। इस मामले में 3 लोगों को नामजद किया गया है।
ये भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद, असम के जोरहाट एयरबेस पर हुआ हादसा
इस लिंक को शेयर करें

