एक दशक में इतना बढ़ गया धरती का तापमान, क्या सिर्फ कार्यक्रमों तक ही सीमित रहेगा पर्यावरण दिवस?

World Environment Day: पूरी दुनिया 5 जून को पर्यावरण दिवस मना रही है। लेकिन आज की तारीख में पर्यावरण का क्या हाल है, वो इस धरती पर बढते तापमान, बढ़ता वायु प्रदूषण का स्तर, पेड़ों की कमी से साफ समझा जा सकता है। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। भारत के साथ-साथ कई ऐसे देश हैं, जहां अल नीनो, अत्यधिक गर्मी और उच्च तापमान की समस्याएं अभी से देखने को मिल रही हैं।
10 में बढ़ गया धरती का 0.9°C तापमान
हालिया आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दशक में भारत का औसत वार्षिक तापमान लगभग 0.9°C बढ़ गया है। पिछले 5 सालों यानी 2021-2026 में हर साल का औसत तापमान सामान्य से करीब 0.28°C ज्यादा दर्ज किया गया है।
इन शहरों में सांस लेने लायक भी नहीं हवा
यही नहीं, दिल्ली, मुंबई और जयपुर जैसे बड़े शहरों में वायु गुणवत्ता स्तर और हवा में मौजूद बारीक धूल के कणों (PM 2.5) का स्तर सुरक्षित सीमा से लगभग 6.6 गुना ज्यादा है। इसका मतलब है कि हवा की स्थिति अब सांस लेने लायक नहीं भी नहीं रह गई है।
अभियान चलाने का असर कब?
हालांकि, पर्यावरण और जलवायु को बचाने के लिए भारत में कई अभियान भी चलाए गए हैं, जहां सरकार इलेक्ट्रिक कारों, सोलर पैनलों और ग्रीन हाइड्रोजन पर काम कर रही है, ताकि एक टिकाऊ पर्यावरण का निर्माण किया जा सके।
ये भी पढ़ें- भारत पर मंडरा रहा एल नीनो का खतरा, 3 महीने पड़ेगा भयंकर सूखा, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
ये भी पढ़ें- मानसून को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता! अल नीनो के चलते IMD ने जताई कम बारिश की आशंका
इस लिंक को शेयर करें

