अजय कुमार बने राजस्थान बीजेपी संगठन महामंत्री, ढाई साल बाद अब दिल्ली से जारी हुआ आदेश

राजस्थान बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। अजय कुमार को राजस्थान संगठन महामंत्री बनाया गया है। आज 1 जून को ही भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वे उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री की भूमिका में थे। और इससे पहले भी पश्चिमी यूपी में भी बीजेपी संगठन महामंत्री का पद बखूबी निभाया था। तभी से ये केंद्रीय नेतृत्व की नजर में थे। पहले यूपी और फिर उत्तराखंड में जो राजनीतिक समन्वय उन्होंने बनाया उसका जादू राजस्थान में भी अब देखने को मिलेगा। वे मूल रूप से RSS से जुड़े रहे हैं और उत्तराखंड में जिला प्रचारक और विभाग प्रचारक जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैं अजय कुमार
अजय कुमार मूल रूप से यूपी के हैं। सहारनपुर में उनका जन्म हुआ है। राजनीति में आने से पहले वे RSS से जुड़ चुके थे। वे संघ के पूर्णाकालिक प्रचारक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल के वे बीजेपी के संगठन महामंत्री रह चुके हैं। यहीं से उनका काम को पहचान मिली। क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जटिल सियासी समीकरणों को सुलझाने और पार्टी के प्रति अनुकूल बनाने में उन्होंने जो रणनीति बनाई, उससे पार्टी की टॉप लीडरशिप तक अचंभित रह गई। इसके बाद 2019 में उन्हें उत्तराखंड का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया। यानी वो फिर से अपनी कर्मभूमि में वापस आ गए थे। पहले उत्तराखंड में उन्होंने प्रचारक के तौर पर काफी लंबे समय तक काम किया है। उत्तराखंड में ही पौड़ी, हरिद्वार, उधमसिंहनगर, अल्मोड़ा में उन्होंने RSS के कई पदों पर काम किया।
ढाई साल से खाली थी अब जाकर हुई नियुक्ति
गौरतलब है कि राजस्थान में प्रदेश महामंत्री का पद लगभग ढाई साल से खाली था। 2024 में चंद्रशेखर के तेलंगाना ट्रांसफर होने के बाद ये पद खाली हो गया था। ये मुद्दे पर कांग्रेस ने भी कई बार बीजेपी पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं और तंज कसे हैं। क्योंकि पार्टी में समन्वय की काफी कमी इन सालों में देखी गई है। संगठन महामंत्री, संगठन की कार्यप्रणाली, काम करने का तरीका, पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के बीच समन्वय बनाता है। दूसरा, बीजेपी के वर्किंग सिस्टम में तो संगठन को खासी तवज्जो दी जाती है।
अब संगठन होगा मजबूत
ऐसे में अब कहा जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश संगठन में जो अंदरूनी उठापटक चल रही है और जो समन्वय में कमी देखी जा रही है उसे ही नोटिस करते हुए और इसे यहीं रोकने के लिए बीजेपी नेतृत्व ने अब संगठन महामंत्री का पद भर दिया है। अब अजय कुमार राजस्थान में क्या जादू चलाते हैं ये आने वाले पंचायत निकाय चुनाव में पता चल सकता है।
ये भी पढ़ें- बेनीवाल के समर्थन में उतरे राजकुमार रोत, बीजेपी सरकार को पानी पी-पी कर कोसा
ये भी पढ़ें- ‘राजनीति के लिए कलंक हैं बेनीवाल’, मदन राठौड़ बोल- इनकी मंशा तो मेरी हत्या करने की
अपडेट जारी है...
इस लिंक को शेयर करें

