होम/news/bjp-minister-jawahar-singh-bedham-on-rahul-gandhi-and-congress-program-in-pushkar

‘ये कांग्रेस का प्रशिक्षण नहीं प्रायश्चित शिविर, राहुल गांधी भी यहां यही करेंगे’, कांग्रेस पर जवाहर सिंह बेढ़म ने बोला हमला

‘ये कांग्रेस का प्रशिक्षण नहीं प्रायश्चित शिविर, राहुल गांधी भी यहां यही करेंगे’, कांग्रेस पर जवाहर सिंह बेढ़म ने बोला हमला
राजस्थान
31 May 2026, 05:22 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Pushkar: पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर नहीं बल्कि प्रायश्चित शिविर है। ब्रह्मा जी की नगरी पुष्कर में भगवान ब्रह्मा कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों और राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें।

'राहुल गांधी भी यहां प्रायश्चित करने आ रहे'

बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष 12-13 दिन के लिए पुष्कर में हैं। एक कांग्रेस के नेता कह रहे थे कि हमारा प्रशिक्षण नहीं ये प्रायश्चित शिविर है। तो कांग्रेस प्रायश्चित कर रही है। पिछले कार्यकाल में कांग्रेस ने जनता से धोखा किया है। इस प्रायश्चित शिविर में कांग्रेस के राहुल गांधी पहुंचे रहे हैं वो भी प्रायश्चित करेंगे। उन्होंने देश की जनता के साथ जो धोखा किया उसका जवाब जनता ने दिया है और प्रायश्चित करके ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि देंगे।

पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर कसा तंज, और कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर नहीं बल्कि प्रायश्चित शिविर है और बेढम ने कहा ब्रह्मा जी की नगरी पुष्कर में भगवान ब्रह्मा कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों और राहुल… pic.twitter.com/CdNg3o885O
— Ashok Shera (@ashokshera94) May 31, 2026

बेढ़म ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) भारत के नवनिर्माण का विजन लेकर साथ चल रहे हैं उस यात्रा में कांग्रेस शामिल होगी तो पुष्कर महाराज और ब्रह्मा जी की नगरी उनका साथ देगी।

राज्यसभा चुनाव पर बनेगी रणनीति!

बता दें कि राहुल गांधी 1 जून को पुष्कर आ रहे हैं। यहां पर कांग्रेस के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है। इसमें 65 जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के आखिरी दिन यानी 1 जून को राहुल गांधी भी यहां आएंगे। कहा जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव और पंचायत चुनाव समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस बैठक कर नई रणनीति बना सकती है।

ये भी पढ़ें- ‘राजनीति के लिए कलंक हैं बेनीवाल’, मदन राठौड़ बोल- इनकी मंशा तो मेरी हत्या करने की

ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान, बोले- 'चुनाव आयोग चाहे तो कल ही तारीखों का ऐलान कर दे'


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.