भ्रष्टाचार पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा एक्शन, 1 IAS समेत 103 अधिकारी निलंबित, 11 अधिकारियों की रोकी पेंशन

CM Bhajanlal Sharma Suspended Corrupt Officer: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने आज बड़ा एक्शन लेते हुए 1 आईएएस अधिकारी समेत 103 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सीएम ने यह एक्शन भ्रष्टाचार के मामले में लिया है। एक्शन के जरिए सीएम ने संदेश दिया है कि शासन प्रशासन में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा 6 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है जबकि 11 भ्रष्ट अधिकारियों की आजीवन पेंशन पर भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा रिश्वत और पद के दुरुपयोग के 108 मामले में अभियोजन की स्वीकृति दी है।
जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा की सुवाणा तहसील में तैनात तत्कालीन पीडब्ल्यूडी के विकास अधिकारी भरत प्रकाश मेघवाल, तत्कालीन कृषि उप निदेशक राजेश कुमार नैनावत, तत्कालीन सहायक आयुक्त भरतपुर महावीर सिंह आसीवाल, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम मोहन सिंह चैहान, डाॅ. मुरलीधर शर्मा और डाॅ. मनोहरलाल को सेवा से बर्खास्त किया गया है।
इसके अलावा सरकार ने जिन अधिकारियों की आजीवन पेंशन रोकी है उसमें बनवारी लाल मीणा, शिवनारायण यादव, देवेंद्र सिंह ढिल्लो, मनोहर लाल सिसोदिया शामिल हैं। इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद कोठारी, डाॅ. कल्पना श्रीवास्तव, नृंसिह रेबारी, सुरेश माथुर, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण दत्त शर्मा, डाॅ. अविनाश कुमार शर्मा पर यह कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ेंः खुशखबरी! राजस्थान में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! 1 जून से नहीं होगी पेट्रोल पंप की हड़ताल
ये भी पढ़ेंः बेनीवाल समर्थकों ने बीजेपी युवा मोर्चा के शंकर गोरा को अध्यक्ष को फोन पर धमकाया? गाली-गलौज का ऑडियो वायरल
इस लिंक को शेयर करें

