होम/rajasthan/rajasthan-petrol-diesel-price-vat-deduction-cm-bhajan-lal-sharma

खुशखबरी! राजस्थान में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! 1 जून से नहीं होगी पेट्रोल पंप की हड़ताल

खुशखबरी! राजस्थान में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! 1 जून से नहीं होगी पेट्रोल पंप की हड़ताल
राजस्थान
29 May 2026, 05:47 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Petrol Diesel in Rajasthan: राजस्थान वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। वो ये कि अब राजस्थान में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने वाला है। दरअसल 1 जून से जो राजस्थान पेट्रोलियम एसोसिएशन की हड़ताल होने वाली थी वो अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दखल देने के ये हड़ताल स्थगित हो गई है। जिससे अब करोड़ों वाहन चालकों, किसानों और आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार के साथ एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें ये भी सहमति बनी कि वैट में कटौती पर विचार किया जाएगा।

क्यों होने वाली थी ये हड़ताल?

गौरतलब है कि 1 जून से राजस्थान पेट्रोलियम एसोसिएशन की हड़ताल शुरू होने वाली थी। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी का आरोप है कि तेल कंपनियों के पेट्रोल-डीजल की सीमित सप्लाई, ग्राहकों को तेल देने पर लगाए गए सीमित कोटा और राज्य में वैट की ऊंची दर उनके कारोबार और उपभोक्ताओं के लिए संकट वाली स्थिति पैदा कर रही हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार वैट दर में कटौती करे और सप्लाई के मुद्दों को दूर करे।

राजस्थान में सबसे ज्यादा वैट

राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश में सबसे ज्यादा है। जयपुर में पेट्रोल 113.04 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 98.10 रुपए प्रति लीटर है। राजस्थान में वर्तमान में पेट्रोल पर 29.04 प्रतिशत और डीजल पर 17.30 प्रतिशत वैट (VAT) लिया जाता है। इतनी ऊंची कीमतों से कई इलाकों में लोग पड़ोसी राज्यों में सस्ता ईंधन भरवाने को मजबूर हैं। डीलरों का कहना है कि कीमतों में इस अंतर की वजह सख्त टैक्स पॉलिसी और सप्लाई व्यवस्थाओं में अंतर है।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक ने कर दी राजस्थान की फील्डिंग सेट? 2028 के ‘पायलट’ बनेंगे सचिन?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.