होम/news/gold-silver-rate-today-in-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver Rate: जानें आज क्या हैं सोने-चांदी के भाव, जयपुर में क्या है रेट

Gold Silver Rate: जानें आज क्या हैं सोने-चांदी के भाव, जयपुर में क्या है रेट
राष्ट्रीय
28 May 2026, 10:34 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Gold Silver Rate: ईरान-अमेरिका युद्ध से पैदा हुए मिडिल ईस्ट में संकट की वजह से पूरी दुनिया तेल, सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों से दो-चार हो रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम हाल के दिनों में वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक दबावों के बीच उतार-चढ़ाव का सामना कर रहे हैं, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय तनाव में सोने-चांदी के भावों में अस्थिरता

वैश्विक बाजार से मिले संकेतों के मुताबिक सोना दो महीनों के निचले स्तर पर आ गया है, जबकि चांदी भी दबाव के चलते एक महीने के नजदीक स्तरों पर ट्रेड कर रही है। इस गिरावट के पीछे बढ़ते ब्याज दरों, डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारक प्रमुख रूप से माने जा रहे हैं।

भारत में आज सोना (24 कैरेट) प्रति 10 ग्राम 1,59,000 रुपए चल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,46,000 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा चांदी का भाव 2,84,900 रुपए प्रति किलो हो गई है। कल से इसमें 100 रुपए की कमी आई है।

राजस्थान में क्या है भाव?

जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,58,430 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,45,240 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,84,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतकों, मुद्रा की ताकत, ब्याज दरों और निवेशकों की सतर्कता से प्रभावित रहती हैं, और इसी के चलते भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- 28 मई से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, भीषण लू से मिलेगी राहत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.