होम/news/jaipur-cyber-fraud-crackdown-23-arrested-35-crore-scam-mule-hunter

ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 बैंक खातों में 35 करोड़ का फ्राॅड, 23 आरोपी अरेस्ट

ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 बैंक खातों में 35 करोड़ का फ्राॅड, 23 आरोपी अरेस्ट
राजस्थान
06 May 2026, 07:09 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Jaipur News: पुलिस कमिश्नरेट जयपुर की ओर से आज ऑपरेशन म्यूल हंटर के जरिए की गई कार्रवाई को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि साइबर फ्राॅड के 9 अलग-अलग मामलों में 23 आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके साथ ही 50 बैंक खातों में 35 करोड़ के फ्राॅड के सबूत मिले हैं।

डीसीपी ने बताया कि इस कार्रवाई के जरिए 3 करोड़ 90 लाख रुपये होल्ड करवाए गए हैं और करीब एक करोड़ 35 लाख रुपये आरोपियों के पास से रिकवर किए गए। ये पैसे उन लोगों को लौटाए गए हैं जिनके साथ साइबर फ्राॅड हुआ था।

3 करोड़ 90 लाख रुपये करवाए होल्ड

डीसीपी वेस्ट ने आगे बताया कि पिछले करीब 2 महीनों में पुलिस ने लोगों के 240 फोन रिकवर किए हैं। जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये हैं। ये सभी फोन परिवादियों को लौटाए जा चुके हैं। मामले की जांच कर रहे आरपीएस अधिकारी अनिल ने बताया कि जनवरी से लेकर अप्रैल तक साइबर अपराधियों के अकाउंट में 3 करोड़ 90 लाख रुपये होल्ड करवाए गए। इनमें 50 से ज्यादा म्यूल अकाउंट्स मिले हैं। इन अकाउंट के सदंर्भ में एनसीआरबी पोर्टल पर करीब 125 शिकायतें थी।

ये भी पढ़ेंः 'मेरी छवि खराब हुई...', जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल बोलीं- 'झूठे आरोप लगाने वाले एक आरोपी ने दिया माफीनामा'

ये भी पढ़ेंः थाने में घुसकर शिव विधायक रविंद्र भाटी ने काटा हंगामा, जानें क्या है मामला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.