होम/news/madan-rathore-rlp-workers-hanuman-beniwal-cm-bhajan-lal-sharma-remark

RLP कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ का दिखाए काले झंडे, बेनीवाल पर बीजेपी की टिप्पणी का जताया विरोध

RLP कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ का दिखाए काले झंडे, बेनीवाल पर बीजेपी की टिप्पणी का जताया विरोध
राजस्थान
29 May 2026, 06:32 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Kuchaman City: हनुमान बेनीवाल ने जयपुर के दूदू के भैराणा धाम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए जो अमर्यादित टिप्पणी की, उस पर बीजेपी ने मोर्चा खोला हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बेनीवाल को तब सुपर गुंडा कह दिया था। जिसके विरोध में नागौर के कुचामन सिटी में मदन राठौड़ के काफिले के सामने RLP कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

#कुचामन में हंगामा: मदन राठौड़ के काफिले के घेराव के बाद आरएलपी कार्यकर्ता- पुलिस भिड़े @hanumanbeniwal pic.twitter.com/YvLrgpkmU7
— The chanakya tv rajasthan (@tv_chanaky5736) May 29, 2026

कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा चक्र तोड़ा

मदन राठौड़ कुचामन सिटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही उनके काफिले के सामने RLP के कार्यकर्ता सुरक्षा चक्र भेदते हुए आ गए और उन्हें काले झंडे दिखाने लगे। इस दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने आनन-फानन इन लोगों को पकड़ा और 8 लोगों को हिरासत में लिया।

मदन राठौड़ ने बेनीवाल को कहा था सुपरगुंडा

दरअसल मुख्यमंत्री पर हनुमान बेनीवाल की इतनी अमर्यादित टिप्पणी के बाद बीजेपी खामोश नहीं रही। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेनीवाल को 'सुपर गुंडा' कह डाला। राठौड़ ने कहा कि टीआरपी बढ़ाने के लिए राजनेता अब गुंडों की तरह हफ्ता वसूली वाली भाषा बोल रहे हैं। इन्हें संस्कार सीखने की जरूरत है और मीडिया को ऐसे नेताओं को बैन कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- भैराणा में संतों की जीत लेकिन बेनीवाल को CM भजनलाल को अपशब्द कहना पड़ गया भारी, अब सियासत से बैन होंगे?

ये भी पढ़ें- बेनीवाल समर्थकों ने बीजेपी युवा मोर्चा के शंकर गोरा को अध्यक्ष को फोन पर धमकाया? गाली-गलौज का ऑडियो वायरल


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.