होम/news/mahesh-joshi-on-sanjay-badaya-arrest-in-jal-jeevan-mission-jjm-scam

Mahesh Joshi: महेश जोशी को कोर्ट ने भेजा जेल, पूर्व मंत्री ने संजय बड़ाया पर दिया बयान

Mahesh Joshi: महेश जोशी को कोर्ट ने भेजा जेल, पूर्व मंत्री ने संजय बड़ाया पर दिया बयान
राजस्थान
11 May 2026, 05:58 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

पूर्व मंत्री महेश जोशी को आज कोर्ट ने सुनवाई के बाद जेल भेज दे दिया। महेश जोशी और संजय बड़ाया को एक साथ ACB कोर्ट में पेश किया गया। ACB ने महेश जोशी को 3 दिन की और संजय बड़ाया की 5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी। तो कोर्ट ने महेश जोशी को ज्यूडिशिएल कस्टडी में भेजा और संजय बड़ाया को 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया। जब संजय बड़ाया को रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया गया तो उस वक्त उनकी पत्नी नैना बड़ाया भी मौजूद थीं जो भावुक हो गईं थीं।

ये सब राजनीति से प्रेरित है- महेश जोशी

इधर महेश जोशी ने इस मामले में कहा कि ये जो कुछ भी हो रहा है वो राजनीति से प्रेरित है। मेरे पास ना कुछ छिपाने को है, ना ही बताने के लिए। ACB भी सरकार के दबाव में काम कर रही है। इन्होंने संजय बड़ाया को लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया जबकि वो कोर्ट से परमिशन लेकर गए थे। तो भी ये करना तो सीधे-सीधे राजनीति से प्रेरित लगता है।

शादी से लौटते ही एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

बता दें कि गिरफ्तारी के वक्त संजय थाईलैंड में एक शादी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटा था। जांच एजेंसियों का दावा है कि बड़ाया इस घोटाले में बिचौलिये की भूमिका में था और उसे ‘मास्टरमाइंड’ माना जा रहा है। आरोप है कि वह ठेकों में अनियमितताओं, धन के लेन-देन और ट्रांसफर-पोस्टिंग तक में एक्टिव था।

जांच अधिकारियों ने बताया कि कि बड़ाया केवल पूर्व मंत्री जोशी का ही नहीं, बल्कि रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल का भी बेहद करीबी है। अग्रवाल को ACB पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वे इस समय जेल में हैं।

ये भी पढ़ें- JJM घोटाले में महेश जोशी का करीबी गिरफ्तार, घोटाले में सबसे बड़ा हाथ


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.