होम/news/mamata-banerjee-on-bjp-election-win-in-west-bengal-refuse-to-resign

गैर-संवैधानिक हरकत पर उतरीं ममता बनर्जी, बोलीं- नहीं दूंगी इस्तीफा

गैर-संवैधानिक हरकत पर उतरीं ममता बनर्जी, बोलीं- नहीं दूंगी इस्तीफा
राष्ट्रीय
05 May 2026, 05:37 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने पार्टी की हार के बाद इस्तीफा देने से ही मना कर दिया। वो अपनी और अपनी पार्टी TMC की हार को मानने को तैयार ही नहीं है। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने मीडिया के सामने ये कहा कि बंगाल में हमने इतनी लड़ाई पश्चिम बंगाल (West Bengal Elections Result 2026) में लड़ी है। जितनी कभी नहीं। इतनी तगड़ी फाइट में हमने जिंदगी और मौत को सामने रख दिया। तब भी हमारी लड़ाई तो बीजेपी के साथ थी भी नहीं, हमारी लड़ाई तो चुनाव आयोग के साथ थी और है।

बिक गया चुनाव आयोग, EVM कैप्चर हुए- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग बिक जाए, अगर न्यायपालिका से न्याय ना मिले, SIR से इतने लोगों को निकाल दिया जाए, वन साइडेड इलेक्शन के अफसर काम करें, EVM मशीन जब्त कर लें। आप बताइये, जब लोगों ने वोट देते हैं मशीन से, तब उसका बैट्री चार्ज भी कम हो जाता है लेकिन चार्ज तो 95 प्रतिशत रह जाता है, ऐसे कैसे हुआ, मैं ये सवाल उठा रही हूं।

हमें पीटा, हमें लूटा- ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने मतदान केंद्र में मुझे जाने नहीं दिया, उन्होंने केंद्रीय बलों और चुनाव अधिकारियों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं को टॉर्चर किया...धक्का मारते-मारते मुझे बाहर निकाला गया, हमारे एजेंट को मारा गया। मैंने देखा कि वो हमे और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे। बंगाल में भारत सरकार, चुनाव आयोग, बीजेपी और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने गठबंधन कर लिया था ये अनैतिक काम करने के लिए। हमें हराने के लिए। हमें लूटा गया, हमें पीटा गया।

‘हमारी नैतिक जीत, इस्तीफा नहीं दूंगी’

ममता बनर्जी ने कहा कि नैतिक रूप से TMC जीती है। इसलिए अगर मैं हार जाती तो मैं इस्तीफा दे देती, लेकिन अगर कोई ये सोचता है कि मैं किसी के दबाव में आकर इस्तीफा दे दूंगी, पद छोड़ दूंगी, तो ऐसा नहीं होगा, हम तो हारे ही नहीं है, ये तो गलत तरीके से अनैतिक कार्यों से हमें हराया गया है।

कांग्रेस को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उनसे बातचीत कर समर्थन जताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में सभी मिलकर INDIA गठबंधन को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उनका पूरा ध्यान अब इसी पर रहेगा। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन को लेकर ममता बनर्जी का रुख कांग्रेस से अलग रहता है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ये बयान दिया था कि वो गारंटी के साथ कह रहे हैं कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में ममता को हरा देगी। TMC बीजेपी को हरा नहीं पाएगी। अगर ममता बनर्जी ने ढंग से सरकार चलाई होती तो ऐसी नौबत नहीं आती।

ये भी पढ़ें- Rajendra Rathore: राजेंद्र राठौड़ का क्या था ‘भवानीपुर प्लान’? खुद किया खुलासा

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तारीख तय, 9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.