पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तारीख तय, 9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तारीख तय, 9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह
राष्ट्रीय
05 May 2026, 01:23 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

West Bengal New Government: पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ़ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस का 15-साल का शासन खत्म कर दिया है। इसके बाद पार्टी ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 9 मई 2026 तय कर दी है, जिसे राज्य में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। ये ऐलान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने किया है।

6 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का कहना है कि 6 मई को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा और उसके बाद नए मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पार्टी ने अभी औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई वरिष्ठ नेता संभावित दावेदारों के तौर पर चर्चा में हैं।

ये भी पढ़ें- बंगाल में बीजेपी की आंधी में उड़ी ममता बनर्जी, भगवा पार्टी को दो तिहाई से अधिक सीटें, जानें जीत के 5 बड़े कारण

सांस्कृतिक के साथ राजनीतिक संदेश देना चाहती है बीजेपी

वहीं राजनीतिक जानकारों के मुताबिक बीजेपी ने नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख 9 नई को इसलिए चुनी है ताकि सांस्कृतिक प्रतीकात्मकता के साथ-साथ राजनीतिक संदेश भी जनता को दिया जाए। क्योंकि ये बंगाल की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का संकेत भी देता है।

कौन बन सकता है मुख्यमंत्री?

जानकारों का कहना है कि शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम और सबसे हॉट सीट भवानीपुर पर जीत, उन्हें सीएम की कुर्सी तक पहुंचा सकती है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु ने इस बार ना सिर्फ नंदीग्राम बल्कि ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर से भी चुनाव जीता है। अमित शाह ने खुद उनके प्रचार में पूरी ताकत झोंकी थी। सुवेंदु का दावा है कि अब बंगाल में 'जंगलराज' खत्म होगा। शुभेंदू ने ममता को हराया है ऐसे में उनका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जाएगा। उनका प्रशासनिक अनुभव और TMC की रग-रग से वाकिफ होना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। दूसरा, गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा था कि बीजेपी किसी 'राजवंश' की पार्टी नहीं है। उन्होंने संकेत दिया था कि कोई भी योग्य बंगाली निवासी मुख्यमंत्री बन सकता है।

पूरी खबर यहां पढ़ें- पश्चिम बंगाल में जीती बीजेपी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? CM रेस में ये चेहरे


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.