होम/news/msp-chana-procurement-extended-till-24-june-farmers-big-relief

मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, MSP पर चने की खरीद अब 24 जून तक होगी

मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, MSP पर चने की खरीद अब 24 जून तक होगी
राजस्थान
23 May 2026, 12:35 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

MSP Chana Procurement: केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने चने की खरीद को 30 दिन आगे बढ़ाने के आदेश दिए हैं। अब पीएसएस के तहत चने की खरीद 25 मई की बजाय 24 जून 2026 तक होगी। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा और खरीद केंद्रों पर दबाव भी कम होगा। राजस्थान में चने की सबसे अधिक खेती नागौर, अजमेर और जोधपुर जिले में होती है। ऐसे में किसानों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है।

इस साल खरीद की अवधि 30 दिन कम होने से किसान चिंतित थे। वे अपनी उपज नहीं बेच पा रहे थे। अजमेर में आधे से अधिक किसान अपनी फसल नहीं बेच पाए थे। रबी की कुल बुवाई में आधा हिस्सा चने का था। ऐसे में बंपर पैदावार के कारण खरीद केंद्रों पर भारी दबाव था लेकिन केंद्र सरकार के एक फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि अजमेर से सांसद भागीरथ चैधरी केंद्र में कृषि राज्य मंत्री हैं। ऐसे में उनकी लोकसभा और उनके मंत्रालय से जुड़ा मामला होने के कारण इस मामले का निस्तारण जल्द से जल्द संभव हो पाया।

पहले से तय मात्रा में ही होगी खरीद

कृषि और किसान मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजस्थान सरकार के अनुरोध पर चना की खरीद अवधि बढ़ाने का निर्णय हुआ है। हालांकि खरीद की मात्रा 5.33 लाख मीट्रिक टन से अधिक नहीं होगी। नोडल एजेंसियां पंजीकृत किसानों से ही चने की खरीद करेगी। सरकार ने इस साल चने का मूल्य 5 हजार 875 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

ये भी पढ़ेंः 31 जुलाई की डेडलाइन...फिर भी बहानेबाज़ी? पंचायत चुनाव से आखिर क्यों डर रही बीजेपी सरकार

ये भी पढ़ेंः बीजेपी की नई युवा मोर्चा की टीम में क्रिमिनल बैकग्राऊंड और भर-भरकर परिवारवाद, जानें किस-किसको मिली जिम्मेदारी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.