पंचायत चुनाव: मंत्री झाबर सिंह खर्रा बोले- चुनाव आयोग के ऊपर कब कराएगा चुनाव, सरकार करेगी पूरी मदद

Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान पंचायत चुनाव की नई डेडलाइन जब से आई है, तब से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष के इस दावे कि बीजेपी सरकार ये तारीख तक भी चुनाव नहीं करा पाएगी। वहीं बीजेपी के मंत्री विपक्ष के इन दावों को नकारते हुए नजर आ रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) के बाद अब शहरी विकास आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा (Jhabar Singh Kharra) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव तो स्टेट इलेक्शन कमीशन को कराने हैं, वो जो तारीख तय करेंगे उस पर ही चुनाव होंगे, और सरकार चुनाव कराने में पूरी मदद करेगी।
चुनाव कराना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी
अजमेर में झलकारी बाई स्मारक के पास निर्माणाधीन कंवेंशन सेंटर का शिलान्यास करने आए झाबर सिंह खर्रा ने पंचायत चुनाव पर कहा कि हाईकोर्ट ने जो समय सीमा दी है 31 जुलाई की, उस पर चुनाव कराना राज्य चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। पंचायत और निकाय चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग का पूरा सहयोग सरकार करेगी। उन्हें उम्मीद है कि राज्य में तय समयसीमा पर चुनाव हो जाने चाहिए।
31 जुलाई है समय सीमा, 20 जून तक ओबीसी आयोग पेश करे रिपोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने बीते दिन सरकार को बड़ी राहत देते हुए 31 जुलाई 2026 तक का समय दिया है और कहा है कि किसी भी हालत में 31 जुलाई से पहले-पहले चुनाव करने होंगे। इसके साथ ही ओबीसी आयोग को 20 जून तक रिपोर्ट देने को कहा है। क्योंकि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट में देरी को ही आधार बनाकर सरकार ने कोर्ट को कहा है कि इस साल चुनाव नहीं हो पाएंगे। सरकार ने कोर्ट से दिसंबर तक का समय मांगा था।
ये भी पढ़ें- पंचायत चुनाव पर एक और डेडलाइन, 31 जुलाई तक हर हाल में कराने होंगे चुनाव
ये भी पढ़ें- 31 जुलाई की डेडलाइन...फिर भी बहानेबाज़ी? पंचायत चुनाव से आखिर क्यों डर रही बीजेपी
इस लिंक को शेयर करें

