होम/news/shiv-mla-ravindra-singh-bhati-ill-health-over-protest-swaroop-singh-khara-on-water-crisis

शिव विधायक रविंद्र भाटी की बिगड़ी हालत, गांव में चढ़वा रहे ड्रिप, इधर पानी का टैंकर लेकर पहुंच गए बीजेपी नेता खारा

शिव विधायक रविंद्र भाटी की बिगड़ी हालत, गांव में चढ़वा रहे ड्रिप, इधर पानी का टैंकर लेकर पहुंच गए बीजेपी नेता खारा
राजस्थान
13 May 2026, 04:56 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Ravindra Singh Bhati: शिव विधायक रविंद्र भाटी की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद गांव के PHC के डॉक्टर उन्हें देखने आए और गांव में ही खाट पर लिटाकर उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई। रविंद्र भाटी बीते 8 दिनों से राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड यानी RSMML के खिलाफ शिव के ही गिरल गांव में धरने पर बैठे हैं। बता दें कि गांव में ये धरना एक महीने से चल रहा है। ग्रामीणों की वेतन और काम के समय समेत कई मांगें हैं, जिन्हें लेकर आवाज उठाई जा रही है।

गिरल धरना स्थल पर बिगड़ी शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की तबीयत, 9 दिन से लगातार धरने पर डटे! @RavindraBhati__ pic.twitter.com/KQOOUPReBY
— Barmer Update (@BARMERUPDATE) May 13, 2026

शिव के ही गांव में पानी का टैंकर लेकर पहुंचे स्वरूप सिंह खारा

दूसरी तरफ शिव इलाके के ही सियानी गांव में महीनों से पानी की किल्लत से ग्रामीण जूझ रहे हैं। इसे लेकर महिलाओं ने बीते दिन जलदाय विभाग के होद पर चढ़कर प्रदर्शन किया। जब इसकी खबर बीजेपी नेता स्वरूप सिंह खारा को मिली, तब वे वहां पर पहुंचे और अधिकारियों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही पानी का टैंकर मंगाया। पानी का टैंकर आते ही महिलाएं और बच्चे बर्तन लेकर पानी लेने के लिए कतारें लगाने लगे। लोगों ने स्वरूप सिंह खारा का धन्यवाद जताया लेकिन पानी समस्या को लेकर प्रशासन को चेतावनी भी दे दी।

बाड़मेर के शिव उपखंड क्षेत्र के सियानी गांव में पानी की समस्या के चलते महिलाओं ने आज जलदाय विभाग के होद पर चढ़कर प्रदर्शन किया जानकारी मिलते ही भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा मौके पर पहुंचे वही पुराने अंदाज में अधिकारियों को फटकार लगाई और इस दरमियान वहां पर एक पानी का टैंकर आया उसके… pic.twitter.com/nfYYrGbv6F
— Ashok Shera (@ashokshera94) May 12, 2026

RSMML के खिलाफ भाटी की सरकार को चेतावनी

रविंद्र भाटी ने राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिडेट के खिलाफ 8 दिनों हल्ला बोला हुआ है। ग्रामीणों ने कंपनी के आगे अपनी कई मांगें उठाई हैं, जिनका समर्थन रविंद्र भाटी कर रहे हैं। रविंद्र भाटी ने कहा है कि 8 घंटे की जगह 12 घंटे की ड्यूटी कर्मियों से कराई जा रही है जबकि वेतन सिर्फ 8 घंटे की ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई वेतन या नौकरी की नहीं बल्कि ये सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि हमें सड़कें जाम करना आता है, हिम्मत है तो हमें जेल में डालकर दिखाओ।

ये भी पढ़ें- 13 में से 5 ही गाड़ियां दिखीं CM भजनलाल के काफिले में, PM Modi की अपील के बाद Video आया सामने


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.