होम/news/sikar-neet-student-pradeep-meghwal-family-meet-rahul-gandhi-with-history-sheeter

जिस आदमी के साथ सीकर के NEET स्टूडेंट का परिवार राहुल गांधी से मिला, वो निकला हिस्ट्रीशीटर

जिस आदमी के साथ सीकर के NEET स्टूडेंट का परिवार राहुल गांधी से मिला, वो निकला हिस्ट्रीशीटर
राजस्थान
28 May 2026, 03:29 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Sikar: सीकर के नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल का परिवार अपने बच्चे की आत्महत्या के बाद नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिला था। लेकिन अब इसी मुलाकात ने एक विवाद को जन्म दे दिया है। दरअसल राहुल गांधी के साथ एक और शख्स इस बैठक में शामिल था। वो कोई और नहीं बल्कि आपराधिक रिकॉर्ड वाला हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया भी था। ये सीकर थाने में नामजद भी है। लेकिन राजेश जोया को इस बैठक में शामिल करने के सवाल पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है।

14 आपराधिक मुकदमों में नाम, गोदारा गैंग से जुड़ाव

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राजेश जोया के खिलाफ 2004 से 2024 के बीच हत्या, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा जैसे गंभीर आरोपों वाले 14 मामले दर्ज हैं। साथ ही उसका नाम कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से भी जुड़ा रहा है। मुलाकात की तस्वीरों में जोया को प्रदीप के पिता और दूसरे परिजनों के साथ बैठे देखा गया, जिसके बाद इसकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।

सीकर के नीट अभ्यर्थी प्रदीप माहिच की आत्महत्या के बाद उनका परिवार मंगलवार देर रात दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिला। लगभग आधे घंटे चली मुलाकात के दौरान परिवार के साथ एक ऐसा व्यक्ति भी मौजूद था, जिसकी पहचान सीकर कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर राजेश जोया के रूप में हुई। यह तथ्य सामने आते ही मामले ने नया मोड़ ले लिया।

राहुल गांधी ने कहा- न्याय दिलाना हमारा दायित्व

राहुल गांधी ने मुलाकात के दौरान प्रदीप की बहन बबीता से बात की और कहा कि भले ही उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में नहीं है, लेकिन वे परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बबीता के सिर पर हाथ रखते हुए कहा था कि “ये मेरी भी बहन है।”

बता दें कि राहुल गांधी से मिलने के लिए प्रदीप के पिता राजेश माहिच, बहन बबीता, चचेरा भाई विजेंद्र माहिच, श्रवण कांटीवाल और राजेश जोया दिल्ली पहुंचे थे। परिवार को देर रात फोन पर बताया गया था कि राहुल गांधी उनसे मिलना चाहते हैं।

15 मई को प्रदीप ने की थी आत्महत्या

प्रदीप मेघवाल झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र का रहने वाला था। नीट परीक्षा रद्द होने के बाद 15 मई को उसने आत्महत्या कर ली थी। परिवार का दावा था कि प्रदीप का ये तीसरा अटेम्प्ट था और इस बार उसके 650+ अंक आ सकते थे। परीक्षा रद्द होने से वह मानसिक रूप से टूट गया था। घटना के बाद परिजनों ने सीकर के एसके अस्पताल में 26 घंटे से ज्यादा धरना दिया था।

परिवार की मुलाकात के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर का शामिल होना स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक हलकों में गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि परिवार और NSUI दोनों ने इसे “रिश्तेदार” बताकर जिम्मेदारी से दूरी बनाई है, लेकिन मामले ने नई बहस को जन्म दे दिया है।

ये भी पढ़ें- अजमेर में चलती स्काॅर्पियो बनी आग का गोला, कांग्रेस नेता रामसिंह समेत परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.